<
Categories: मनोरंजन

Salman Khan Dance: 60 की उम्र में सलमान खान की एनर्जी देख हैरान हो गए फैन, स्टेप्स देख तारीफ कर रहे फैंस

Salman Khan Dance: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की उम्र 60 वर्ष हो चुकी है. इसके बावजूद उनका एनर्जेटिक डांस वीडियो फैंस को हैरान कर रहा है. हाल ही में सोहेल खान की पार्टी में उन्होंने अपने आइकॉनिक गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर डांस किया है.

Salman Khan Dance: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में फिल्म मुझसे शादी करोगी के आइकॉनिक गाने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर डांस किया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उस पार्टी में मौजूद लोगों ने उनके डांस पर काफी सीटियां बजा रहे हैं और उन्हें चीयर कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, रियलिटी शो ‘अलायंस’ के खत्म होने के बाद सोहेल खान ने सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें सलमान खान भी शामिल हुए थे. 

पार्टी में सलमान खान ने ऑल ब्लैक लुक और सिर पर हैट पहनी थी. उनका स्वैग देखने लायक था. सलमान के पार्टी में पहुंचने पर पैपराजी जोर-जोर से चिल्लाने लगे, तो सलमान खान ने उन्हें शांत रहने का इशारा करते हुए कहा कि बहुत रात हो गई है, तो शोर कम मचाएं. 

सलमान खान के आइकॉनिक डांस

बता दें कि पार्टी में सलमान खान अपनी फिल्म मुझसे शादी करोगे के मशहूर गाने ‘जीने के हैं चार दिन’ के आइकॉनिक हुक स्टेप दोहराते नजर आए. इस दौरान सलमान काफी खुश और मस्ती भरे अंदाज में नजर आए. उनके आसपास के लोग उन्हें चीयर कर रहे थे. सलमान और वहां मौजूद लोग उनके डांस को काफी एन्जॉय करते दिख. डांस में सलमान कान पुराने स्वैग और एनर्जी नजर आ रही है. उनके पीछे कई और लोग भी डांस करते नजर आए. उनकी इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया और जमकर कमेंट्स भी किए.

यूजर्स ने किए प्यार भरे कमेंट्स

सलमान खान की वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान के इस वर्जन को हम पसंद करते हैं.’ एक यूजर ने लिखा सलमान खान के अमेजिंग मूव्स. एक ने लिखा कि सलमान खान खुश, तो हम भी खुश. एक ने लिखा कि सलमान खान को इतने दिनों बाद खुश देखकर अच्छा लगा. एक ने लिखा भाईजान काफी खुश लग रहे हैं. एक ने मजाकिया अंदाज ने लिखा कि अब तो सलमान खान भी खुश हैं, मेरे दिन कब आएंगे. एक ने उनकी उम्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि सलमान खान के लिए लगता है कि एज केवल एक नंबर है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST