<
Categories: मनोरंजन

Salman Khan क्या पाकिस्तान में हैं आतंकवादी घोषित? क्यों लिया गया यह फैसला? बर्थडे पर जानिये आखिर क्या है पूरी सच्चाई

Salman Khan Viral News: पाकिस्तान के कानून के मुताबिक, चौथी अनुसूची में उन लोगों को रखा जाता है, जिन पर आतंकवाद से जुड़े होने का संदेह होता है. जैसे ही जानकारी सामने आई तो भारत में भी हड़कंप मच गया.

Salman Khan Viral News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान (Bollywood Actor Salman Khan) ने अपना 60वां बर्थडे बेहद ही शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया. इसके बाद सेलिब्रेशन की बहुत सी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं. सलमान का जन्मदिन उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर मनाया गया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुछ महीने पहले पाकिस्तान की सरकार ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को’आतंकवादी’ करार दिया था. आरोप है कि सलमान खान ने बलूचिस्तान को अलग मुल्क बता दिया था, जिसके बाद नाराज पाकिस्तान में उनके खिलाफ यह फैसला लिया गया था. इस दावे में कितनी सच्चाई है? इस स्टोरी में हम बताएंगे पूरी जानकारी. 

सलमान खान को लेकर क्या है दावा

कुछ महीने पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया  था कि सलमान खान को  पाकिस्तान की सरकार ने आतंकवाद-रोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची के तहत रख दिया है.  16 अक्तूबर, 2025 को बलूचिस्तान सरकार के गृह विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था. यह अक्टूबर महीन से ही सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें कहा गया था कि सलमान खान आजाद बलूचिस्तान के सूत्रधार हैं, इसलिए उन्हें पाकिस्तान की सरकार ने आतंकवाद-रोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची के तहत रखा है. 

क्या है वायरल दावे की सच्चाई?

पाकिस्तान सरकार द्वारा आतंकवाद-रोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची के तहत रखने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब पड़ताल की गई तो दावा फुस्स निकला. हैरत की बात यह है कि यह जानकारी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, लेकिन किसी भी बड़े पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट या पाकिस्तान के सरकारी सूत्रों ने इस पर अपनी मुहर नहीं लगाई. 

आखिर कहां से फैली अफवाह

दरअसल, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान रियाद में आयोजित एक कार्यक्रम में  शामिल हुए थे. इस दौरान सलमान खान ने कहा था कि इस समय यदि आप एक हिंदी फिल्म बनाएं और उसे यहां रिलीज करें, तो वह सुपरहिट होगी. सलमान ने आगे कहा था कि कई देशों के लोग रहते हैं. सलमान खान ने इस दौरान कहा था कि बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई यहां काम कर रहा है. इसके बाद ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सलमान खान को पाकिस्तान की सरकार ने आतंकवाद-रोधी अधिनियम (1997) की चौथी अनुसूची के तहत रखा है. दावे कुछ भी हों, लेकिन पाकिस्तान की सरकार ने या फिर आधिकारिक मीडिया हाउस ने इसकी कभी भी  पुष्टि नहीं की.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST