<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का टाइटल बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी मूवी, अभिनेता ने दी जानकारी

Salman Khan: सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल दिया गया है. अब यह फिल्म नए नाम के साथ रिलीज होगी. इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने पोस्ट साझा कर दी है.

Maatrubhumi: सलमान खान की बहुचर्चित वॉर-ड्रामा फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. पहले इस फिल्म का टाइटल ‘बैटल ऑफ गलवां’ रखा गया थालेकिन अब इसका आधिकारिक नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है.

पोस्ट साझा कर दी जानकारी

अभिनेता सलमान खान ने फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है. इसमें अभिनेता बेहद खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं. पोस्टर में सलमान खान ने नुकीले तार के बंडल को हाथ से पकड़ा हुआ है और उनके हाथों से खून बहता दिखाई दे रहा है. अभिनेता के चेहरे पर भी खरोंच के निशान दिख रहे हैं. साथ ही एक्टर के पीछे बैकग्राउंड में युद्ध के दौरान सैनिक नजर आ रहे है, जिससे चारों तरफ धूल ही धूल दिक रही है. फिल्म के नए पोस्टर में मूवी का टाइटल लिखा हुआ है, ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’. 

क्या है फिल्म की कहानी?

आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी गलवान घाटी की घटनाओं से प्रेरित है, जहां 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक घातक झड़प हुई थी. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन आज जारी हुए पोस्टर में रिलीज डेट का कोई जिक्र नहीं किया है. इससे ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है.

फिल्म के बारे में

फिल्म ‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है. इसके अलावा फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया गया है. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि सलमान खान एकबार फिर सेना की वर्दी मे दिखेंगे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST

Sharadiya Navratri 2026: 9 या 10 दिन कब तक चलेगा पर्व? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और मां के नौ स्वरूपों की पूजा की तारीखें

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…

Last Updated: October 10, 2026 19:36:31 IST

पुराने गलियारों में लौटीं स्कूल की यादें, पहली एलुमनाई मीट में जुटे पूर्व विद्यार्थी

सूरत (गुजरात) [भारत], 10 अक्टूबर: ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली एलुमनाई मीट का आयोजन…

Last Updated: October 10, 2026 19:22:18 IST

MANTRA के 49 वर्ष पूर्ण, 50वें वर्ष में प्रवेश पर भव्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित

द मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (MANTRA) ने अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 49 वर्ष पूर्ण कर…

Last Updated: October 10, 2026 19:07:17 IST