<
Categories: मनोरंजन

सेलेब्रिटीज के अजीबोगरीब शौक, लेकिन दबंग खान तो निकले सबसे आगे, सलमान के पास है इस चीज का इतना बड़ा कलेक्शन……….

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के शौक बेहद अनोखे हैं, लेकिन दबंग खान का शौक सबसे विचित्र है. सलमान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' अप्रैल में रिलीज होने वाली है, जिसके टीजर में सलमान के लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. हाल ही में सलमान खान ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है.

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने कई तरह के शौक के लिए फेमस हैं. इनमें से कुछ तो इतने अजीब है, जिन्हें जानकर हैरत होती है कि ऐसे कैसे शौक हो सकते हैं. ऐसा ही एक शौक है बॉलीवुड सेलेब्रिटी सलमान खान का. 
सलमान खान को साबुन इकट्ठा करने का शौकीन हैं, जो बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के बेहद अनोखे शौक में शामिल है. सलमान खान को हर्बल साबुन बहुत पसंद हैं, और उनके पास इसका काफी बड़ा सेलेक्शन भी है. वो जहां भी जाते हैं वहां से साबुन लेकर जरूर आते हैं. 

सुपरस्टार्स के अनोखे शौक

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के शौक बेहद अनोखे हैं, लेकिन दबंग खान का शौक तो सबसे विचित्र है. जब सलमान से उनके इस शौक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छी खुशबू बेहद पसंद हैं. जब उन्हें कहीं कोई अच्छा साबुन मिलता है, जिसकी खुशबू बहुत अच्छी होती है, तो सलमान उसे अपने कलेक्शन का हिस्सा बना लेते हैं.

सलमान की आने वाली फिल्म

सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ अप्रैल में रिलीज होने वाली है, जिसका टीजर और एक गाना रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं. यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है. फिल्म में सलमान कर्नल का रोल निभा रहे हैं.

ट्रोलर्स को दिया जवाब

फिल्म में सलमान खान के लुक को देखकर नेटिजन्स उन्हें रोमांटिक दिखने के लिए ट्रोल कर रहे थे, जिसका सलमान ने करारा जवाब दिया है. सलमान खान सूरत में एक क्रिकेट कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जब कार्यक्रम स्थल के आयोजक ने सुपरस्टार से हाथ में बल्ला पकड़ने और ‘गलवान की लड़ाई’ के टीज़र में किए गए अभिनय की तरह अभिनय करने को कहा तब सलमान खान ने पोज दिया और फिर कहा, ‘अब किसी को ये समझ में आता है कि ये रोमांटिक लुक है… लेकिन कर्नल हूं भैया… तो ये कर्नल का लुक है… जो समझता है कि अपनी टीम वालों को, अपने जवानों को कैसा हौसला दे… (अब लोग समझ रहे हैं कि इसे रोमांटिक लुक के तौर पर देखा जा रहा है… लेकिन भाई मैं कर्नल हूं… तो ये कर्नल का है देखो- कोई ऐसा व्यक्ति जो अपनी टीम को प्रेरित करना और अपने सैनिकों का मनोबल बढ़ाना जानता है). सलमान ने आगे कहा, “वैसे ही नजर मैं इन्हें भी दे सकता हूँ (गुर्राते हुए); लेकिन उस नजर का कोई मतलब है नहीं… उस नजर का कोई मतलब है नहीं.”

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Khesari Lal Yadav Viral Video: खेसारी लाल पर फेंकी चप्पल, वायरल Video ने मचाया बवाल; गुस्से से लाल हुए पप्पू यादव

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर कार्यक्रम के दौरान दर्शकों…

Last Updated: October 25, 2026 14:55:12 IST

IND VS NZ: तीसरे मुकाबले से पहले टीम में बड़ा बदलाव, ये स्टार खिलाड़ी पूरे सीरीज से बाहर; नाम सुन रह जाएंगे हैरान

IND VS NZ: मैट हेनरी बाकी तीन मैच नहीं खेलेंगे. मैट हेनरी क्राइस्टचर्च में ही…

Last Updated: October 25, 2026 14:52:58 IST

Anant Singh: अनंत सिंह बनाने जा रहे हैं खुद की पॉलिटिकल पार्टी, ऐलान के बाद पूरे बिहार में हड़कंप; कहा- नीतीश कुमार के साथ…

Anant Singh: अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस डिसिप्लिनरी एक्शन से कोई एतराज़ नहीं…

Last Updated: October 25, 2026 14:42:57 IST

Tilak Varma: तिलक वर्मा का नाबाद रहना है भारत की जीत की गारंटी! 26 में 26 बार मिली विजय, आंकड़े देख पकड़ लेंगे माथा

Tilak Varma: तिलक ने अपने T20I करियर में अब तक 180 मैच खेले हैं. उन्होंने…

Last Updated: October 25, 2026 14:25:01 IST

JEE Main 2027 Registration: जेईई मेन के फॉर्म भरना शुरू! इस तारीख तक करें अप्लाई, जानें फीस और एग्जाम डेट

JEE Main 2027 Registration: JEE Main 2027 के पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो…

Last Updated: October 25, 2026 13:44:13 IST

Tiger Shroff: जानलेवा हमले के 4 दिन बाद टाइगर श्रॉफ ने क्यों बेचा करोड़ों का घर? कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ ने जुलाई 2018 में डेवलपर कीस्टोन रियल्टर्स से ₹7.61 करोड़ (लगभग…

Last Updated: October 25, 2026 13:30:11 IST