<
Categories: मनोरंजन

Salman Khan के Bodyguard Shera भी नहीं किसी सेलिब्रिटी से कम… है 1.4 करोड़ की रेंज रोवर, नेटवर्थ देख आंखें रह जाएंगी फटी की फटी

Shera Net Worth: एक्टर सलमान खान ही नहीं बल्कि उनके बॉडीगार्ड शेरा भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है. बॉडीगार्ड शेरा करोड़ों की संपत्ति के मालिक है और उनके पास खुद की 1.4 करोड़ की रेंज रोवर भी हैं. आइये जानते हैं यहां सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की कमाई का जरिया क्‍या है?

Salman Khan Bodygaurd Shera Net Worth : पिछले 30 साल से सलमान खान के साथ उनके साए की तरह बॉडीगार्ड शेरा आज के समय में किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं है. सलमान खान के प्रति उनकी वफादारी और लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. इतनी ही नहीं वो खुद की सिक्योरिटी कंपनी भी चलाते हैं, आज के समय में  सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा करोड़ों की संपत्ति के मालिक है और उनके पास खुद की 1.4 करोड़ की रेंज रोवर भी हैं. आइये जानते हैं यहां सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की कमाई का जरिया क्‍या है

कितनी है सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की नेट वर्थ

साल 2024 में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का नाम मीडिया की नजर में आया था, जब उन्‍होंने 1.40 करोड़ रुपये की रेंज रोवर खरीदी थी, इस खबर की वजह से वो न्यूज की सभी हैडलाइन में छा गए थे और  हर किसी को हैरान कर दिया था. हर किसी का यही सवाल था कि क्या सिर्फ बॉडीगार्ड बनकर इतना पैसा कमाया जा सकता है. इसके बाद मीडिया शेरा की कमाई का असल जरिये पता लगाने में जुट गई. जब इसका खुलासा हुआ तो पता लगा कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की नेट वर्थ 100 करोड़ रुपये तक है. 

क्‍या है सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा कमाई का असल जरिया

बॉडीगार्ड शेरा की कमाई का सबसे पहला जरिया, एक्टर सलमान खान से मिलने वाली सैलरी है. सलमान खान बॉडीगार्ड शेरा को हर महीने 15 लाख रुपये की सैलरी देते हैं, जो सालाना करीब 2 करोड़ रुपये बनती है. इसके अलावा भी सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा को कई सुविधाए देते हैं. इसके अलावा बॉडीगार्ड शेरा की कमाई का दूसरा और बड़ा सबसे बड़ा जरिया उनकी खूद की सिक्‍योरिटी कंपनी है, जिसका नाम ‘टाइगर सिक्‍योरिटी’ है. उनकी यह कंपनी बॉलीवुड के तमाम बड़े स्‍टार्स और इवेंट को सुरक्षा देती है. इस कंपनी के जरिए बॉडीगार्ड शेरा हर साल करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं.

बॉडीगार्ड शेरा का कार कलेक्शन

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पास जबरदस्त  कार कलेक्शन है, जिसमें कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं, हाल ही में उन्होंने लगभग ₹1.4 करोड़ की रेंज रोवर स्पोर्ट किया गया था. इसके उनके गैराज में रोल्स रॉयस, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियाँ भी हैं, जो बॉडीगार्ड शेरा के शानदार और लग्जरियस लाइफस्टाइल को दर्शाता है।

क्‍या है शेरा का असली नाम और काम

बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का असली क्या है, तो बता दें कि बॉडीगार्ड शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है. उन्‍होंने 1997 में सोहेल खान ने हायर किया था और उन्हें इंदौर में सलमान खान की सुरक्षा करने का जिम्‍मा सौंपा गया था. सोहेल खान को शेरा के बारे में तब पता चला, जब हॉलीवुड एक्‍टर कीनू रीव्‍स भारत की यात्रा पर आई थी और उनकी सुरक्षा का जिम्‍मा शेरा को सौंपा गया था. 

गुरमीत सिंह जॉली का शेरा नाम कैसे पड़ा

शेरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक सिक्‍योरिटी कंपनी बनाई थी, जिसका नाम ‘टाइगर सिक्‍योरिटी’ था. इसी कंपनी के नाम के बाद उन्‍हें भी लोग शेरा बुलाने लगे. वो वह पंजाबी है और शुरुआत में पगड़ी भी बांधते थे, लेकिन पब्लिक में उसे  संभालना मुश्किल होता था. जिसकी वजह से उन्हें बाल छोटे करवाने पड़े और कैप पहननी शुरू कर दी. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST