<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान के पिता की जिंदगी और मौत से जंग: लीलावती अस्पताल से आई डराने वाली खबर, वेंटिलेटर पर सलीम खान

सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर खान परिवार ने प्राइवेसी की अपील की है. उनका मानना है कि स्वास्थ्य एक निजी मामला है और वे खुद सही समय पर जानकारी देंगे. 'शोले' जैसी फिल्में देने वाले दिग्गज लेखक के जल्द स्वस्थ होने के लिए देशभर में प्रशंसक दुआएं कर रहे है.

बॉलीवुड के मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आ रही है. मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती 90 वर्षीय सलीम खान को एक बार फिर वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है.  उन्हें मंगलवार को ‘ब्रेन हेमरेज’ की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था.  डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए ‘डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी’ (DSA) जैसे आधुनिक टेस्ट किए है, ताकि मस्तिष्क की नसों की स्थिति का बारीकी से पता लगाया जा सके.

शाहरुख खान सहित कई हस्तियां पहुंचीं अस्पताल

सलीम खान का हालचाल जानने के लिए बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान शनिवार देर शाम अस्पताल पहुंचे.  उनके अलावा रणवीर सिंह, फराह खान, आर्यन खान और यूलिया वंतूर भी अस्पताल के बाहर नजर आए.  सलमान खान अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच लगातार अस्पताल का दौरा कर रहे हैं और डॉक्टरों के संपर्क में बने हुए है.  सोहेल खान और अलविरा अग्निहोत्री जैसे परिवार के सदस्य भी अस्पताल में ही मौजूद है.

परिवार ने मांगी प्राइवेसी

सलीम खान की सेहत को लेकर खान परिवार ने अस्पताल प्रशासन से एक विशेष अनुरोध किया है.  परिवार का कहना है कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों को सार्वजनिक न किया जाए.  सलमान खान और उनके भाइयों का मानना है कि बीमारी एक निजी मामला है, इसलिए वे खुद सही समय आने पर फैंस के साथ अपडेट साझा करेंगे.
सलीम खान बॉलीवुड के वो दिग्गज लेखक है जिन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘शोले’ और ‘जंजीर’ जैसी यादगार फिल्में दी है.  उनकी हालत नाजुक होने की खबर सुनकर देशभर में उनके लाखों प्रशंसक काफी दुखी है.  सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी ठीक होने के लिए लगातार दुआएं मांग रहे है.  हर कोई चाहता है कि हिंदी सिनेमा का यह ‘टाइगर’ जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट आए.

Mansi Sharma

Recent Posts

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST