India's Got Latent: समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2' के साथ वापसी कर रहे हैं और उन्होंने प्रशंसकों को सूचित किया है कि वह शो के अगले एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं.
indias got latent
कॉमेडियन समय रैना अपने विवादित शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर चुके हैं. 20 जून को रिलीज़ हुए पहले एपिसोड में ‘अल्फा’ की स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ विशेष अतिथि के रूप में नजर आईं और इसने ऑनलाइन काफी चर्चा बटोरी. अब, दूसरे एपिसोड से पहले, समय ने एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने ‘कॉमेडी हीरो’ के साथ मंच साझा करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है.
समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खुलासा किया कि कॉमेडियन चंदन प्रभाकर, किकू शारदा और लेखक-कॉमेडियन हर्ष लिम्बाचिया अगले एपिसोड में उनके साथ शामिल होंगे. उन्होंने लिखा, ‘मैं चंदन प्रभाकर, किकू शारदा और हर्ष लिम्बाचिया द्वारा लिखे गए कई शो देखते हुए बड़ा हुआ हूं. उन सभी ने मुझे बहुत हंसाया और मेरी कॉमेडी को बहुत हद तक आकार दिया. आज रात मैं उनके साथ ‘लेटेंट’ करने जा रहा हूं, मुझे विश्वास नहीं हो रहा. मैं बहुत उत्साहित हूं कि आप लोग मुझे मेरे कॉमेडी हीरो के साथ परफॉर्म करते हुए देखेंगे। ये लोग दिग्गज हैं, मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.’
समय रैना ने बताया कि ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ सीजन 2 अब हर हफ्ते प्रसारित होगा. उन्होंने यह भी साफ किया कि शो अपने पुराने अंदाज में ही लौट रहा है. समय के मुताबिक, शो में पहले की तरह बेबाक कॉमेडी, तीखे मजाक और बोल्ड भाषा देखने को मिलेगी और इसे किसी भी प्लेटफॉर्म के लिए बदला नहीं गया है.
हालांकि, पहले एपिसोड के बाद कुछ दर्शकों ने दावा किया कि शो पहले जैसा नहीं रहा और उसमें पहले वाली बात नहीं है. इस पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शो का बचाव किया. उन्होंने कहा कि टीम को करीब एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी और इस दौरान कुछ नियमों का पालन करने का वादा भी करना पड़ा, ताकि पहले जैसी स्थिति दोबारा न बने.
यह खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 19 के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तान्या मित्तल, ‘लोग टीआरपी के लिए मेरा नाम घसीट रहे हैं’
Railway Passenger Amenities: दुर्गा पूजा के मौके पर पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस…
Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत ट्रेन तो काफी पहले शुरु हो चुकी हैं और अब…
Virat Kohli real estate investments: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के माता-पिता के…
Cancer Medicine Price: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो गया है.…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ती…
Tushar Deshpande Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने…