एक्ट्रेस संदीपा विर्क कुछ महीनों पहले ही तिहाड़ जेल में 4 महीने बिता कर आई हैं. उन्होंने अपने तिहाड़ जेल के एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वे वहां रोजाना मौत की दुआ मांगती थीं.
एक्ट्रेस संदीपा विर्क
Sandeepa Virk on Tihar Jail Experience: बॉलीवुड एक्ट्रेस संदीपा विर्क मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी हुई हैं. लगभग 4 महीने तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई. हाल ही में उन्होंने अपने जेल के एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वे तिहाड़ जेल में इतनी परेशान हो गई थीं कि रोजाना मौत की दुआ मांगती थीं. उन्होंने सिमरन जोत मक्कर के पोडकास्ट में कहा कि तिहाड़ जेल ऐसी जगह है, जहां पर मैं कभी अपने सबसे बड़े दुश्मन को भी नहीं भेजना चाहूंगी.
उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार जेल गई थीं, तो भगवान से कहा था कि भगवान मैं इसके लायक तो नहीं हूं. जब मैंनें वहां के वॉॉशरूम देखा तो मेरे दिमाग में आया कि लोग कहते हैं कि सब कर्मों की सदा होती है. हो सकता है मैंने पिछले जन्म में कुछ पाप किए हों. मैं भगवान से प्रार्थना करती थी कि मेरी मौत हो जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे के लिए सबसे ज्यादा बुरा समय तब होता है, जब वो जेल में हो और उसके माता-पिता उससे मिलने आते हों. मैंने उन्हें मेरे कारण वहां आने के लिए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि उनके बुरे वक्त में उनके माता-पिता और भाई बहन उनके साथ खड़े थे क्योंकि वो लोग मेरे बारे में जानते थे.
उन्होंने बताया कि तिहाड़ जेल में रहना शारीरिक और मानसिक रूप से आपको थका देता है. वहां पर 500 लोगों के साथ रहना किसी घरेलू राजनीति से कम नहीं था. तिहाड़ जेल में मेरी तबियत खराब हो गई थी. मैं उन दिनों बिना सहारे के खड़ी भी नहीं हो पा रही थी. मैं अगर अब भी उन दिनों को याद करती हूं, तो मुझे लगता है कि ये सब मेरे साथ ही क्यों हुआ?
उन्होंने जेल के अपने रुटीन के बारे में बताते हुए कहा कि वहां जमीन पर सोना पड़ता था और बाथरूम बहुत गंदे होते थे. बैरक के दरवाजे सुबह 6 बजे खुलते थे और 12 बजे बंद हो जाते थे. फिर दोपहर में 3 बजे खुलकर 6 बजे बंद हो जाते थे. वहां का खाना बहुत घटिया था. रोजाना दाल, सब्जी, चावल और 4 रोटी मिलती थी. खाना खाने तक का मन नहीं करता था. उन्होंने पुलिसकर्मियों के रवैये के बारे में बात करते हुए कहा कि वहां पर कुछ पुलिसकर्मी बहुत दयालु हैं, तो कुछ अपना गुस्सा कैदियों पर निकालते थे.
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 27 दिसंबर 2025 को ये कहते हुए एक्ट्रेस को जमानत दे दी थी कि वो पहले ही 4 महीने जेल में बिता चुकी हैं. वहीं मुख्यारोपी अमित गुप्ता अभी भी फरार है, जिसके कारण मुकदमे की कार्यवाही में जल्दी किसी सबूत के मिलने की संभावना नहीं है.
जानकारी के अनुसार संदीपा विर्क एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी थीं, जिसमें ईडी ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने अवैध तरीके से पैसे हासिल किए. उन्होंने उसे अपने अकाउंट में जमा कर आगे भेजा. साथ ही उनसे संपत्तियां भी खरीदीं. उन पर लगभग 6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है.
IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…
Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…
IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…
Oppo Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत लीक. बॉक्स लेबल पर ₹1,79,999…
पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…