<
Categories: मनोरंजन

Shah Rukh Khan King: शाहरुख खान की नई चाल के सामने सब हो जाएंगे ढेर! बेटी सुहाना को सुपरस्टार बनाने के लिए ‘KING’ ने चुना ये रास्ता

Shah Rukh Khan King: शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फराह खान ने 'किंग' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

Shah Rukh Khan King: शाहरुख खान जिस फिल्म को शुरू करते हैं, उसके लिए जमकर मेहनत करते हैं. वहीं 1000-1000 करोड़ की दो बैक-टू-बैक फिल्में देने के बाद अब उनकी अगली फिल्म का हर किसी को इंतजार है. लंबे वक्त से शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ पर जमकर काम कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए सुपरस्टार ने खतरनाक स्टंट भी शूट किए हैं. वहीं ये फिल्म शाहरुख के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इस पिक्चर के जरिए उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. ‘किंग’ को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए सुपरस्टार और फिल्म की टीम अपनी पूरी मेहनत कर रही है.

‘किंग’ में लीड रोल निभाने के साथ-साथ शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना को खास ट्रेनिंग भी दे रहे हैं. वह उन्हें इस फिल्म के लिए तैयार कर रहे हैं. सुहाना से जुड़ी छोटी-छोटी चीज़ों का शाहरुख खुद ध्यान रख रहे हैं. इसी बीच पता चला है कि किंग खान बेटी सुहाना को फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए खुद ट्रेनिंग दे रहे हैं. इस बात का खुलासा सुपरस्टार की करीबी दोस्त ने हाल ही में किया.

सुहाना को खुद ट्रेनिंग दे रहे हैं शाहरुख

दरअसल मंगलवार को दुबई में एक इवेंट में फराह खान ने खुलासा किया कि शाहरुख खान ने सेट पर सुहाना की ट्रेनिंग की पूरी जिम्मेदारी ले ली है, जिसके चलते पिता-बेटी की ये जोड़ी इस साल की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक बन चुकी है. यह खुलासा डैन्यूब प्रॉपर्टीज द्वारा शाहरुख खान के नाम पर बनाए गए 4,000 करोड़ रुपये के कमर्शियल टावर के लॉन्च के दौरान हुआ. मंच पर बातचीत के दौरान फराह ने आर्यन खान की आने वाली वेब सीरीज की तारीफ की और फिर सुहाना के अगले बड़े कदम के बारे में बात की.

फराह खान ने इवेंट में किया खुलासा

फराह ने कहा, “शाहरुख के बेटे आर्यन ने सबसे शानदार वेब सीरीज बनाई है ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’. सुहाना बहुत मेहनती है. अब वह ‘किंग’ में काम करने जा रही है. मुझे पता है कि आप उसे एक्शन की ट्रेनिंग दे रहे हैं.” इस बातचीत का वीडियो तुरंत ऑनलाइन वायरल हो गया. सुहाना ने पिछले साल जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ‘किंग’ उनकी दूसरी फिल्म है लेकिन बड़े पर्दे पर वह पहली बार नजर आने वाली हैं. ‘द आर्चीज’ को ओटीटी पर रिलीज किया गया था.

शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर होगी वापसी

‘किंग’ की बात करें तो यह फिल्म एक शानदार हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर होने वाली है. इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म की तैयारी के लिए शाहरुख खान ने साल 2023 के बाद से अपनी कोई फिल्म रिलीज नहीं की है. साल 2023 में उन्होंने एक के बाद एक अपनी 3 फिल्में रिलीज की थीं, जिसमें पठान, जवान और डंकी शामिल थीं. अब ‘किंग’ के जरिए शाहरुख धमाकेदार कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं.

Sweety Gaur

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST