Year-ender 2025: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान साल 2025 भले ही फिल्मों को लेकर इतना खबरों में नहीं रहे, लेकिन उन्होंने रियल एस्टेट की दुनिया में भी बड़ी हलचल मचाई अरबपतियों की सूची में शामिल होने से लेकर मुंबई और दुबई में बड़े प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स तक शाहरुख खान रियल एस्टेट की खबरों की हेडलाइंस में छाए रहे हैं.
ShahRukh Khan Real Estate King
Year-ender 2025 Shahrukh Khan: साल 2025 बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के लिए बेहद खास रहा, एक्टर पूरे साल रियल एस्टेट की खबरों की हेडलाइंस में छाए रहे हैं. कभी अरबपतियों की सूची में शामिल होने को लेकर, तो कभी मुंबई और दुबई में बड़े प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स को लेकर
अपने पूरे 33 साल के फिल्मी करियर के बाद शाहरुख खान ने 2025 में एक बड़ा मुकाम हासिल किया. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, शाहरुख खान 1.4 बिलियन डॉलर (लगभग 12,490 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं और उन्होंने ये मुकाम हॉलीवुड के बड़े नामों जैसे टेलर स्विफ्ट को पछाड़कर हासिल किया है. शाहरुख खान की आय का यह आंकड़ा बताता है कि उन्होंने अपनी फिल्मों, प्रोडक्शन हाउस (रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट) और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाया है,और वह अब बिलेनियर क्लब में शामिल हो चुके हैं.
शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के रेनोवेशन की खबर से मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में चर्चा तेज हो गई है, इसके बाद गौरी खान ने दादर में 11.61 करोड़ का अपार्टमेंट बेचकर इस चर्चा को और बढ़ा दिया, क्योंकि यह काम उनके मन्नत के नवीनीकरण के बीच हुआ है, मन्नत के रेनेवोशन का प्रोजेक्ट 25 करोड़ की लागत से दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। फिलहांल शाहरुख खान थोडे़ समय के लिए मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल में दो डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिए है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार पहला डुप्लेक्स ₹11.54 लाख मासिक किराए पर लिया गया और दूसरा डुप्लेक्स ₹12.61 लाख मासिक किराए पर है. दोनों अपार्टमेंट 36 महीने के लिए लीज पर लिए गए हैं और कुल मिलाकर यह अपार्टमेंट लगभग 10,500 वर्ग फुट में फैले हैं, लेकिन यह 27,000 वर्ग फुट मन्नत काफी छोटा है. बता दें कि शाहरुख ने 2001 में मन्नत खरीदा था, जिसका मूल नाम ‘विला वियना’ था, एक्टर ने सिस विला का नाम पहले ‘जन्नत’ रखा, लेकिन फिर 2005 में इसे बदलकर ‘मन्नत’ कर दिया, जिसका अर्थ है प्रार्थना. 1914 में बना यह बंगला ग्रेड-III हेरिटेज प्रॉपर्टी है, जिसका मतलब है कि इसकी मूल संरचना में बदलाव नहीं किया जा सकता, हालांकि, शाहरुख खान ने इसके पीछे छह मंजिला एनेक्सी बनवाया है, जिसे मन्नत एनेक्सी कहा जाता है।
शाहरुख खान की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान भी 2025 में रियल एस्टेट खबरों में रहीं, जून 2025 में उन्होंने मुंबई के खार पश्चिम में अपने स्टाफ के लिए एक 2BHK फ्लैट ₹1.35 लाख मासिक किराए पर लिया. यह फ्लैट पाली हिल में शाहरुख खान के किराए के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है।
शाहरुख खान को लेकर साल का सबसे बड़ा और ग्लोबल रियल एस्टेट ऐलान नवंबर 2025 में हुआ, जब दुबई स्थित डेन्यूब प्रॉपर्टीज ने घोषणा हुई कि शेख जायद रोड पर एक 55 मंजिला कमर्शियल टॉवर बनाएगे, जिसका नाम ‘Shah Rukh Khan by Danube’ रखा जाएगा और एंट्रेंस पर शाहरुख खान की प्रतिमा होगी. यह 10 लाख वर्ग फुट से ज्यादा का होगी और इसकी कीमत यह 4 करोड़ से शुरू होगी. दुनिया का पहला टावर होगा जिसका नाम किसी अभिनेता के नाम पर रखा गया है. खबरें हैं कि यह प्रोजेक्ट 2029 तक पूरा होगा. साल 2025 में इस खबर ने यह साबित कर दिया है कि शाहरुख सिर्फ फिल्मों के ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट की दुनिया के भी किंग हैं.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…