होम / Pornography Case Raj Kundra के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगी Sherlyn Chopra

Pornography Case Raj Kundra के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगी Sherlyn Chopra

Prachi • LAST UPDATED : October 14, 2021, 10:53 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Pornography Case: शर्लिन फिर से राज की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत करने जुहू पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए मॉडल Sherlyn Chopra अपने वकीलों के साथ मुंबई के जुहू पुलिस थाने पहुंची हैं।

वहीं Sherlyn Chopra का कहना है कि राज कुंद्रा ने उनके काम के पैसे अभी तक नहीं दिए हैं इसी सिलसिले में वो मुंबई पुलिस में Raj Kundra के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहती हैं। Sherlyn Chopra अभी जुहू पुलिस थाने के अंदर गई हैं। बाहर आकर मीडिया से बात करेंगी। वहीं Sherlyn Chopra शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ जबरदस्ती घर में घुसने और किस करने जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। शर्लिन का दावा है कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही थे।

(Pornography Case) Sherlyn के Raj Kundra पर यौन शोषण के आरोपों के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की थी

2019 से वो राज के एडल्ट ऐप्लिकेशन्स के लिए कंटेंट बना रही हैं। इसी दौरान राज एक बार उनके घर में घुस आए और शर्लिन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बता दें कि Sherlyn Chopra के Raj Kundra पर यौन शोषण के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी। उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयान में राज के खिलाफ कड़ी शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की जांच के बाद राज के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

वहीं Raj Kundra पोर्न फिल्मों और कंटेंट के प्रोडक्शन को लेकर पिछले लंबे वक्त से मुंबई पुलिस के निशाने पर थे। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। वो फिलहाल अपने घर पर हैं और केस का ट्रायल फेस कर रहे हैं। पुलिस ने मॉडल्स की शिकायत मिलने के बाद राज कुंद्रा के खिलाफ तहकीकात शुरू की थी और फिर पुलिस ने राज की जो कुंडली खोली उसके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए।

Connect Us : Twitter Facebook

Read More: Anupamaa 14 October 2021 Written Update in Hindi सही सलामत घर लौटेगा समर

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT