Shilpi Raj New Bhojpuri Song: होली में तहलका मचाने के लिए शिल्पी राज का नया गाना 'सईया धरावे पिचकारी' रिलीज हो गया है, जो अब यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. गाने के वीडियो में साड़ी पहनकर तोशी द्विवेदी अपनी अदाएं दिखा रही हैं.
शिल्पी राज का नया गाना 'सईया धरावे पिचकारी'
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: होली आने से पहले ही भोजपुरी इंडस्ट्री में नए-नए होली के गानों की धूम मच गई है, बैक टू बैक धमाकेदार भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज किए जा रहे हैं. हाल ही में अब शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘सईया धरावे पिचकारी’ रिलीज हो गया है, जो अब यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. गाने के वीडियो में साड़ी पहनकर तोशी द्विवेदी अपनी अदाएं दिखा रही हैं.
शिल्पी राज के नए गाने ‘सईया धरावे पिचकारी’ को देसी धुन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने के वीडियों में होली का मस्ती भरा माहौल नजर आ रहा है, हर कोई रंगों की होली खेल रहा है. गाने के वीडियों में साड़ी पहनकर तोशी द्विवेदी अपनी अदाएं दिखा रही हैं, उनके जबरदस्त हॉट डांस मूव्स और सेक्सी एक्सप्रेशन फैंस को क्रेजी बना रहे हैं. उनका देसी अंदाज़ लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस गाने अपनी जबरदस्त एनर्जी के साथ डांस कर रही हैं. उनके साथ एक्टर भी झूमते नजर आ रहे हैं. गाने के वीडियो में बेडरूम का सीन भी दिखाया गया है. जिसमें भोजपुरी हसिना एक्टर के साथ रोमांस करती दिख रही है. शिल्पी राज के नए गाने ‘सईया धरावे पिचकारी’ को रिलीज हुए बस अभी 14 घंटे हुए है और अब सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रहा है. गाने को भर-भरकर लाइक और कमेंट मिल रहे हैं.
नए भाजपुरी गाने ‘सईया धरावे पिचकारी’ गाने में शिल्पी राज की दिलकश आवाज, ठेठ देसी अंजाद उनकी एनर्जी और उनका स्टाइल लोगों कको काफी पसंद आ रहा हैं. फैंस गाने को बार-बार सुन रहे हैं. वहीं शिल्पी राज का साथ सुमित सिंह चंद्रवंशी ने भी दिया है, जो गाने को और भी मजेदार बना रहा है. गाने के लिरिक्स भी सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखें हैं. गाने के कम्पोजर छोटू वर्मा है और कोरियोग्राफर घयाल हैं. शिल्पी राज के इस नए भोजपुरी गाने को तुषार केशरवानी ने डायरेक्ट किया है. सुनील यादव इसके डीओपी हैं और रोहित सिंह डीआई. गाने के एडिटर कुमार निरज जी है.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…