<
Categories: मनोरंजन

दीवानगी की हद! 12000 KM का सफर तय कर मुंबई पहुंचा फैन, अटेंड किया श्रेया घोषाल का कॉन्सर्ट

Shreya Ghoshal Birthday: अक्सर फैंस अपने चहेते सितारों के लिए तरह-तरह की चीजें करते हैं. लेकिन सिंगर श्रेया घोषाल के फैंस ने तो दीवानगी की सारी हदें पार कर दी. एक युवक ने गायिका की झलक पाने के लिए तय कर डाला 12000 किलोमीटर का सफर. जानें ये रोचक किस्सा.

Shreya Ghoshal Fan: गायिका श्रेया घोषला अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी जाती हैं. उनके गानें लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. आज 12 फरवरी को श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर हम आपको एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं. जब एक फैन ने सिंगर के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए 12 हजार किलोमीटर का सफर तय किया. इसे जिसने भी सुना वो चौंक गया. क्या आपने ऐसी दीवानगी देखी है? अगर नहीं, तो जानिए पूरा वाकया. 

क्या है पूरा किस्सा?

पिछले साल एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में श्रेया घोषाल मंच पर गाते-गाते अचानक रुक जाती हैं. उनकी नजर भीड़ में लगे एक बैनर पर पड़ती है. बैनर पढ़कर वह हैरान हो जाती हैं और कहती हैं, ‘क्या? तुम 12,000 किलोमीटर दूर से यहां आए हो? बहुत-बहुत धन्यवाद.’ जब वह बैनर पर जन्मदिन का संदेश देखती हैं तो पूछती हैं, ‘क्या आज तुम्हारा जन्मदिन है?’ प्रशंसक सिर हिलाकर हां कहता है. तब वह मुस्कुराते हुए प्यार से कहती हैं, ‘जन्मदिन मुबारक हो, दोस्त! यह बहुत प्यारा है. धन्यवाद, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है.’ ये प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हुआ था. 

यह खबर भी पढ़ें: गायकी से बनाई करोड़ों की दौलत! जानिए श्रेया घोषाल की फीस, लग्जरी लाइफ और पति की 1400 करोड़ रुपये की कंपनी

एक नजर श्रेया घोषाल के करियर पर

श्रेया घोषाल को असली पहचान साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से मिली, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीत ‘बैरी पिया’ सहित पांच गाने गाए. सिंगर ने 20 भाषाओं में 3,000 से अधिक गाने गाए हैं, जिनमें ‘तेरी ओर,’ ‘बरसो रे,’ ‘दीवानी मस्तानी,’ ‘चिकनी चमेली,’ ‘साइबो,’ ‘अगर तुम मिल जाओ,’ ‘जादू हैं नशा’ और कई अन्य हिट गाने शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गायिका के पास करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST