अनुपम खेर और उनके सौतेले बेटे सिकंदर खेर का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्टर के दांत निकलवाने के बाद उनका एक साइड का चेहरा सुन्न पड़ गया था.
anupam kher
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और उनके सौतेले बेटे सिकंदर खेर का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सिकंदर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पिता अनुपम को दो बार थप्पड़ मारा.
यह सब अनुपम के दांत निकलवाने के बाद हुआ, जब उनका एक तरफ का चेहरा सुन्न पड़ गया था. इस वीडियो ने फैंस को हंसाने के साथ-साथ पिता-पुत्र के गहरे बंधन को भी दिखाया.
वीडियो में अनुपम खेर अपना दांत निकलवाने के बाद नजर आ रहे हैं. उनका चेहरा एक साइड से थोड़ा फूला हुआ और सुन्न दिख रहा है. सिकंदर मजाक में कहते हैं कि अब चांटा मारने का सही मौका है. पहले वे उल्टे हाथ से अनुपम के चेहरे के पास ले जाते हैं और पूछते हैं, “क्या करोगे आप?” अनुपम हंसते हुए कहते हैं, “ज्यादा जोर से मत लगाना, वरना नाक तोड़ दूंगा.” फिर सिकंदर दो बार गाल पर हल्का थप्पड़ मारते हैं.अनुपम हैरान होकर चेहरा पकड़ लेते हैं और कहते हैं कि वो इसे कभी नहीं भूलेंगे.
थप्पड़ खाने के बाद अनुपम खेर दिवंगत दिलीप कुमार के साथ अपनी एक फिल्म का डायलॉग दोहराते हैं. जब सिकंदर तीसरी बार मारने की कोशिश करते हैं, तो अनुपम चेहरा दूसरी तरफ कर लेते हैं और कहते हैं, “नहीं-नहीं बेटा, ऐसा नहीं करते.” वे सिकंदर का हाथ पकड़ लेते हैं. सिकंदर फिर धीरे से गाल छूते हैं. अनुपम इस वीडियो को शेयर नहीं करना चाहते थे उन्होंने कहा कि यह पर्सनल बात है, इसे पोस्ट मत करना, लेकिन सिकंदर ने वीडियो शेयर कर दिया.
1985 में जब अनुपम खेर और किरण खेर की शादी हुई, उस समय सिकंदर 4 साल के थे. सिकंदर किरण के पहले पति के बेटे हैं, लेकिन अनुपम ने उन्हें सगे बेटे की तरह पाला है. सिकंदर ने कई इंटरव्यू में कहा कि उनके दो पिता हैं, लेकिन अनुपम जीवन भर के पिता हैं. अनुपम ने कभी पिता का रोल नहीं निभाया, बल्कि दोस्त जैसे बर्ताव किया. यह वीडियो उनके मजबूत बंधन को दर्शाता है. सिकंदर ने ‘आर्या’, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ जैसी फिल्मों और वेबसीरीज में काम किया है.
अनुपम के मना करने के बावजूद सिकंदर ने इस वीडियो को पोस्ट कर दिया था और देखते ही देखते यह वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी. कोई बोला, “वाह, क्या बॉन्डिंग है!”, तो किसी ने कहा, “अनुपम सर हमेशा जवान लगते हैं.”
UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Udta Teer Day 4 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म…
Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…