<
Categories: मनोरंजन

‘किधर है चाचू’ लाइव शो में खोया बच्चा, सोनू निगम ने गाना गाते हुए ढूंढा परिवार, वीडियो वायरल

हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने कर्नाटक के हुबली में एक कॉन्सर्ट किया. इस कॉन्सर्ट में एक बच्चा खो गया था, जिसे सोनू निगम ने उसके परिवार से मिलवाया. फैंस उनके इस काम से बेहद खुश हुए और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.

Sonu Nigam Concert: इन दिनों सिंगर सोनू निगम काफी चर्चा में हैं. वजह है उनका हालिया कॉन्सर्ट, जिसमें उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक खोए हुए बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाया है. उनके इस काम से लोग बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में कर्नाटक के हुबली में एक लाइव शो किया था. इस शो में लगभग 30 हजार लोग मौजूद थे. इसी भीड़ में एक बच्चा अपने परिवार से अलग हो गया. वो घबरा रहा था और काफी डर गया था. ऑर्गेनाइजर्स को जब बच्चे के खो जाने की बात पता चली, तो वे उसे स्टेज पर ले गए. 

सोनू निगम ने शेयर किया वीडियो

सोनू निगम को बच्चे के बारे में पता चला, तो उन्होंने अपने शो को बीच में ही रोककर बच्चे का हाथ पकड़ा. हाथ पकड़कर हिलाते हुए उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में गाना गाया और उससे बातचीत की. इसी दौरान बच्चे के परिवार वाले भी पास में ही पहुंच गए और उसे ले गए. इस पूरे मामले की वीडियो सिंगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि 30 हजार लोगों की भीड़ में श्री साईं खो गया था. वो डर रहा था और घबरा रहा था लेकिन मुझसे मिलने के बाद उसे डर नहीं लगा. 

सोनू निगम ने गाना गाकर ढूंढा परिवार

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम ने अपना कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया और बच्चे का नाम लेकर गाना गाया. सोनू ने गाया, ‘श्री साईं आ जाओ, मम्मी पापा इसको ले जाओ, इसके पापा मम्मी खो गए हैं, जल्दी आकर इसको ले जाओ.’ थोड़ी देर बाद सिंगर ने बच्चे से पूछा कि  उसके मम्मी पापा कहां हैं, साथ ही उससे बोलने के लिए कहा कि मम्मी पापा मुझको ले जाओ, तो उसने कहा कि उसके मम्मी-पापा नहीं आए हैं. इस पर सिंगर ने मजाकिया अंदाज में कहा, तो हम किसे ढूंढ रहे हैं. इस पर बच्चे ने बताया कि वो अपने चाचू के साथ आया है.

जमकर तारीफ कर रहे फैंस

इसके बाद सोनू निगम ने बच्चे के चाचू को स्टेज के पास आकर बच्चे को ले जाने को कहा. इसी बीच स्टेज के पीछे से आवाज आई कि बच्चे के चाचू मिल गए हैं. सोनू निगम बच्चे के साथ स्टेज के लास्ट तक आए और ऑर्गेनाइजर से कंफर्म किया कि वो बच्चे को उसके चाचू तक पहुंचा तो देंगे. साथ ही उन्होंने ये कंफर्म भी किया कि जो बच्चे का फैमिली मेंबर होने की बात कह रहा है, क्या वो शख्स सच में उसके चाचा हैं या नहीं? इस पर कॉन्सर्ट टीम ने उन्हें तसल्ली दी. सोनू निगम के इस जेस्चर ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया और वे उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST

छत्तीसगढ़ में हुक्का बैन फेल? रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में खुलेआम नियमों की उड़ी धज्जियां

Chhattisgarh Hookah Ban: राज्य में सरकार द्वारा हुक्का बैन होने के बावजूद राजपुर के एक…

Last Updated: April 13, 2026 23:06:01 IST

Video: पैसों की गड्डी होटल का बंद कमरा, बिस्तर पर लड़के के साथ गुलछर्रे उड़ाती दिखी महक-परी

Mehak Pari Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली गालीबाज बहनों महक…

Last Updated: April 13, 2026 23:04:19 IST

Kavya Maran का रिएक्शन हुआ वायरल! वैभव सूर्यवंशी को ‘जीरो’ पर आउट देख खुशी से झूम उठी SRH मालकिन

Kavya Maran Viral Video: काव्या मारन का ये जश्न वाला वीडियो हुआ वायरल? 15 साल…

Last Updated: April 13, 2026 23:16:59 IST

Viral Video: बिहार में शख्स की गंदी हरकत, लड़की के कंधों पर हाथ रखता, गले से लगाया, फिर छाती को… भड़के लोग

Bihar Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके एक…

Last Updated: April 13, 2026 22:44:44 IST

SRH vs RR: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

SRH के खूंखार ओपनर कहे जाने वाले अभिषेक शर्मा ने बनाया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड! रोहित-संजू को…

Last Updated: April 13, 2026 22:34:57 IST