<
Categories: मनोरंजन

‘किसी मंत्री या सचिव से मुझे फोन न करवाएं,यह मुझसे कभी मिलने का गारंटीड तरीका है’, उभरते हुए गायकों को विशाल ददलानी की कड़ी चेतावनी

गायक-कंपोजर विशाल ददलानी ने नए गायकों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि प्रभावशाली संपर्कों के जरिए उनसे संपर्क न करें, वरना वो व्यक्ति हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाएंगे.

हाल ही में गायक-कंपोजर विशाल ददलानी ने नए गायकों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि प्रभावशाली संपर्कों के जरिए उनसे संपर्क न करें, वरना वो व्यक्ति हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाएंगे. यह बयान एक नए गायक द्वारा मंत्री के जरिए उनसे संपर्क करने के प्रयास के बाद आया.
विशाल ने स्पष्ट कहा कि अगर कोई उनसे इस तरह से मिलने की कोशिश करेगा तो वो उनसे कभी नहीं मिल सकेंगे. साथ ही सिंगर ने नए गायकों को अपनी प्रतिभा पर विश्वास करने का संदेश भी दिया.

क्यों भड़के विशाल

किसी उभरते हुए सिंगर ने विशाल से काम मांगने के लिए किसी मंत्री या उनके सचिव से सिफारिश करवाई थी, जिसके बाद विशाल की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई. हालांकि विशाल डडलानी ने उस व्यक्ति और संबंधित मंत्री या सचिव का नाम नहीं बताया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट बोलते हुए कहा कि उनको ये स्वीकार नहीं.

इंस्टाग्राम पर शेयर नोट में विशाल ने लिखा, “नए गायकों के लिए सलाह: किसी मंत्री जी या उनके सेक्रेटरी से मुझे फोन न करवाएं. यह मुझसे कभी मिलने का गारंटीड तरीका है.”  उन्होंने कहा कि संपर्कों से आगे बढ़ने वालों के लिए मेरे मन में कोई सम्मान नहीं. उन्होंने कहा कि वो व्यक्ति और मंत्री ब्लॉक हो चुके हैं, भले ही वह अच्छा गायक हो. पोस्ट के कैप्शन में विशाल ने लिखा, “अपने टैलेंट पर भरोसा रखें, कड़ी मेहनत करें और धैर्य रखें. अच्छे हो तो समय आएगा. ‘सिफारिश’ न करें, यह पुरानी आदत है और दिखाता है कि आप टैलेंट पर भरोसा नहीं करते.” विशाल का यह स्टैंड म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और शॉर्टकट के खिलाफ है. उनका संदेश नए टैलेंट को सही रास्ता दिखाता है कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है. उनका यह बयान युवा गायकों के लिए प्रेरणा बनेगा.

लोगों की प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट करने के बाद लोगों की कमेंट्स की बाढ़ आ गयी. एक यूजर ने पूछा कि सही तरीका क्या है, तो विशाल ने जवाब दिया, “अपना म्यूजिक रिलीज करें। अच्छा होगा तो खुद पहुंचेगा. हर हफ्ते नए आर्टिस्ट खोजने का प्लेटफॉर्म सेट कर रहे हैं.”  किसी ने नाम बताने को कहा, लेकिन विशाल ने कहा, “एक गलती करियर डिफाइन न करे. उम्मीद है सीख लेगा.” 
सोशल मीडिया पर लोगों ने विशाल की तारीफ की, इसे इंडस्ट्री में मेरिट पर जोर देने वाली बात बताया. विशाल-शेखर की जोड़ी ने कई हिट गाने बनाये हैं जैसे ‘खुदा जाने’, ‘बंग बैंग’, ‘इश्क वाला लव’.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST