<
Categories: मनोरंजन

Nidhi Tiwari Death Case: ‘इस अधूरे दिल को किसी ने…’ निधि तिवारी की आखिरी पोस्ट में छिपा था दर्द; आखिर क्या कहना चाहती थी कंटेंट क्रिएटर?

Influencer Nidhi Tiwari Death Case: सिंगरौली की मशहूर इंफ्लुएंसर निधि तिवारी का शव घर में मिला. उनकी आखिरी पोस्ट में अधूरे दिल और खुद से प्यार की बात थी. पुलिस मौत की वजह की जांच कर रही है.

Influencer Nidhi Tiwari Death Case: सिंगरौली में मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ब्यूटी क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली निधि तिवारी का शव उनके घर से मिला है. निधि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आखिरी पोस्ट में लिखा- इस अधूरे दिल को…

निधि तिवारी के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी आखिरी पोस्ट सामने आई है. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया.’ पोस्ट में उन्होंने खुद से प्यार करने और खुद में खुद को तलाशने की बात भी लिखी थी. पोस्ट के साथ निधि ने दो तस्वीरें शेयर की थीं. एक तस्वीर में आधा दिल और दूसरी में पूरा दिल नजर आ रहा है. उनकी इस पोस्ट को अब घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पोस्ट के पीछे की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी.

आखिरी बार एक युवक से हुई थी बात

परिजनों के अनुसार, घटना से पहले निधि की दिल्ली में रहने वाले एक युवक से फोन पर बात हो रही थी. परिवार का कहना है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद निधि कमरे में चली गईं और उन्होंने अपनी मां से अकेला छोड़ने की बात कही. परिजनों के मुताबिक, वह बाद में कमरे से बाहर नहीं आईं. रविवार सुबह उनका शव कमरे में मिला.

मां और छोटी बहन के साथ रहती थीं

निधि सिंगरौली में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थीं. उनकी छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है. निधि के पिता अशोक तिवारी परिवार से अलग रहते हैं. निधि कंटेंट क्रिएशन का काम करती थीं और हिंदी व भोजपुरी गानों पर रील बनाती थीं. वह ब्लॉग भी बनाती थीं.

‘ब्यूटी क्वीन’ के नाम से थीं मशहूर

सिंगरौली में निधि की अलग पहचान थी. उन्हें लोग ‘ब्यूटी क्वीन’ भी कहते थे. वह बड़े और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में शामिल होती थीं. वर्ष 2024 में उन्होंने मिस प्रिटी इंडिया का खिताब जीता था. करीबियों के मुताबिक, निधि फिल्मों में भी काम करना चाहती थीं.

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

निधि के फेसबुक पेज पर करीब 9.28 लाख, इंस्टाग्राम पर करीब 7.12 लाख और यूट्यूब पर करीब 33 हजार फॉलोअर्स हैं. वह भोजपुरी और हिंदी गानों पर रील बनाकर काफी लोकप्रिय हुई थीं. उनकी आखिरी रील भोजपुरी गाने झारस जब बाल सैया जी… पर थी, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा. 

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 20: बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी हुईं बेघर, तीन हफ्ते में खत्म हुआ सफर, यंग डीएसए ने मारी बाजी

पुलिस कर रही जांच पड़ताल

पुलिस अब निधि की मौत की वजह जानने के लिए जांच कर रही है. उनके फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है. आखिरी बार जिस युवक से उनकी बातचीत होने की बात सामने आई है, उससे भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: पहले बहस, फिर धक्का! शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच क्यों बढ़ा विवाद, प्रोमो में दिखा नजारा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST