<
Categories: मनोरंजन

थप्पड़, तलाक और तन्हाई: दीप्ति नवल की जिंदगी के वो जख्म, जिन्होंने उन्हें पत्थर से हीरा बना दिया

मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल ने अपने जीवन के संघर्षों का खुलासा किया है. 13 साल की उम्र में घर से भागने पर उन्हें पुलिस के थप्पड़ खाने पड़े. बाद में प्रकाश झा से तलाक और डिप्रेशन का सामना किया. उनके मंगेतर विनोद पंडित की कैंसर से मौत ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था.

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल, जिन्हें ‘गर्ल नेक्स्ट डोर’ और ‘मिस चमको’ के नाम से जाना जाता है, का जीवन पर्दे पर जितना सरल दिखता था, असल जिंदगी में उन्होंने उतने ही उतार-चढ़ाव देखे है.  हाल ही में उनके जीवन के कई अनछुए पहलुओं ने सबको भावुक कर दिया है.

13 साल की उम्र में घर से भागना और पुलिस का थप्पड़

दीप्ति नवल ने अपनी यादों को साझा करते हुए बताया कि बचपन में उन पर फिल्मों का जुनून सवार था.  वह कश्मीर की खूबसूरती से इतनी प्रभावित थी कि महज 13 साल की उम्र में अमृतसर स्थित अपने घर से भाग निकली थी.  हालांकि, वह अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकीं.  पुलिस ने उन्हें रात में पकड़ लिया और घर वापस भेजने से पहले उन्हें थप्पड़ भी पड़े.  यह उनके जीवन की पहली बड़ी विद्रोही घटना थी.

शादी के बाद करियर में गिरावट और डिप्रेशन

1980 के दशक में दीप्ति नवल ने फिल्म निर्माता प्रकाश झा से शादी की.  उस दौर की मानसिकता ऐसी थी कि शादीशुदा अभिनेत्रियों को काम मिलना बंद हो जाता था.  दीप्ति ने बताया कि शादी के बाद उनके पास काम की कमी हो गई, जिसने उन्हें गहरे मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में डाल दिया.  उन्होंने स्वीकार किया कि एक समय ऐसा था जब उनके और प्रकाश झा के बीच बातचीत पूरी तरह खत्म हो गई थी, जिसके कारण आखिरकार उनका तलाक हो गया.

दूसरे प्यार का दुखद अंत: कैंसर ने छीना हमसफर

प्रकाश झा से अलग होने के बाद, दीप्ति के जीवन में विनोद पंडित आए.  दोनों ने सालों तक सगाई की और एक साथ एक खुशहाल जीवन बिताया.  विनोद ने ही दीप्ति को पेंटिंग और फोटोग्राफी के लिए दोबारा प्रेरित किया था.  लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था विनोद पंडित का कैंसर से निधन हो गया.  दीप्ति ने बताया कि विनोद के इलाज के अस्पताल बिल भरने के लिए उन्हें मजबूरी में दोबारा एक्टिंग की दुनिया में लौटना पड़ा था.

कला के जरिए खुद को संभाला

इन तमाम दुखों और असफलताओं के बावजूद दीप्ति नवल ने हार नहीं मानी.  उन्होंने अपने डिप्रेशन और अकेलेपन से लड़ने के लिए पेंटिंग और लेखन का सहारा लिया. आज वह एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक कवयित्री और पेंटर भी है और विनोद पंडित की याद में एक ट्रस्ट भी चलाती है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Food Adulteration: मार्केट में मिलने वाले फल-सब्जी में केमिकल तो नहीं? ऐसे पहचानें असली और मिलावटी का फर्क!

Food Adulteration: बाजार में मिलने वाले चमकदार और परफेक्ट शेप के फल और सब्जियां भी…

Last Updated: April 11, 2026 13:56:40 IST

Shani Dosha: क्या आपके भी कुंडली में है शनि दोष, जल्दी करें ये उपाय, टल जाएगी आने वाली बड़ी समस्या

Shani Dosha: जिस किसी पर भी शनि का अशुभ प्रभाव या कुदृष्टि पड़ती है, उसे…

Last Updated: April 11, 2026 13:47:26 IST

OPPO F33 से लेकर Redmi A7 Pro अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 5 फोन, फीचर्स हैं बेहद कमाल, जानें तारीख और Expected कीमत

Smartphones launching in India next week: अप्रैल का अगला हफ्ता टेक लवर्स के लिए बेहद…

Last Updated: April 11, 2026 13:44:11 IST

क्या आपने देखा ‘Wamiqa Gabbi’ का ये वायरल मोमेंट? फैन ने सरेआम दिया गुलाब तो एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन!

Wamika Gabbi Viral Video 2026: एक्ट्रेस वामिका गब्बी का को हाल ही के एक इवेंट…

Last Updated: April 11, 2026 13:43:31 IST

PBKS vs SRH  Live Streaming: धमाकेदार टक्कर! यहां देखें मैच का पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

PBKS vs SRH  Live Streaming: शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब की टीम, सनराइजर्स हैदराबाद…

Last Updated: April 11, 2026 13:40:57 IST