न्यूजीलैंड (New Zealand) से भारत घूमने आए मशहूर ब्लॉगर (Famous Vlogger) के साथ दिल्ली में एक ई-रिक्शा (E-Rickshaw Driver) चालक द्वारा बेहद शर्मनाक व्यवहार का मामला सामने आया है.
ई-रिक्शा चालक की शर्मनाक हरकत का वीडियो हुआ वायरल
Delhi Shocking Case: भारत जिससे ‘अतिथि देवो भव’: भी कहा जाता है, लेकिन वो कहते हैं न छवि धूमिल करने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है. देश की राजधानी दिल्ली से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा चालक, जिसका नाम उसने ‘फरोज’ बताया, डेविड को लगातार अनैतिक गतिविधियों के लिए उकसाता हुआ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, डेविड के बार-बार ‘No’ कहने के बावजूद भी चालक उन पर दबाव बनाता रहा कि वे एक बार पास के इलाके में चलें क्योंकि ‘पता नहीं आप दोबारा इंडिया कब आएंगे’.
तो वहीं, दूसरी तरफ डेविड ने पर्यटकों को आगाह करते हुए सलाह दी है कि दिल्ली में ई-रिक्शा या ऑटो के बजाय ‘Uber’ जैसे भरोसेमंद साधनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, जिसको देखने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है. नेटिजन्स इस बात से आक्रोशित हैं कि इस तरह के लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की नाक कटवा रहे हैं और पर्यटन को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा जमकर फूट पड़ा है. जहां, यूजर्स का कहना है कि ऐसे ड्राइवरों को कमीशन मिलता है, जिसके लालच में वे विदेशी मेहमानों को असुरक्षित जगहों पर ले जाते हैं.
तो वहीं, कई लोगों ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि इस चालक की शक्ल वीडियो में साफ दिख रही है, इसलिए इसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई और ऐसी हिम्मत न कर सके. फिलहाल, पर्यटकों ने भी दिल्ली के असुरक्षित माहौल और ठगी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है.
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…