होम / सोनाक्षी सिन्हा बर्थडे : बी टाउन ‘दबंग’ गर्ल को पहली फिल्म के लिए मिला था फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू पुरस्कार

सोनाक्षी सिन्हा बर्थडे : बी टाउन ‘दबंग’ गर्ल को पहली फिल्म के लिए मिला था फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू पुरस्कार

Saranvir Singh • LAST UPDATED : June 2, 2022, 2:52 pm IST

इंडिया न्यूज़,Bollywood News:

बी टाउन में दबंग गर्ल के नाम से फेम हुई सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 35वां जन्म दिन मना रही हैं। बॉलीवुड की दिग्गज एक्टर शत्रुघन सिन्हा की लाडली होने चलते भी सोनाक्षी को फिल्म इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।

दरअसल बॉलीवुड में आने से पहले एक मॉडल ने उन्हें मोटापे की वजह से गाय तक कह दिया था। लेकिन अभिनेत्री ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी जबरदस्त ट्रांसर्फोमेशन की और अपनी  बेहतरीन अदाकारी से कुछ ही समय में सबके दिलों पर राज करने लगीं। आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

 Sonakshi-Sinha
Sonakshi-Sinha-transformation

कॉस्टयूम डिजाइनर के रूप में शुरू किया था करियर

2 जून 1987 को पटना में मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा के घर सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ। मुंबई में पली बढ़ी। शुरूआती पढ़ाई लिखाई आर्य विद्या मंदिर मुम्बई से हुई। उन्होंने ग्रेजुएशन श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ से पूरा किया।

वो घर से दूर इस कॉलेज में एडमिशन इसलिए लिया था ताकि मुंबई लोकल में सफर कर सकें। सोनाक्षी ने यहां से फैशन डिजाइनिंग में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरूआत सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजायनर के रूप में की थी।

 Sonakshi-Sinha-Dabang-Movie
Sonakshi-Sinha-Dabang-Movie

दबंग फिल्म साबित हुई करियर का मील पत्थर

आपको बता दें कि 2005 में आई फिल्म ‘मेरा दिल लेके देखो’ समेत कई फिल्मों के लिए सोनाक्षी ने ड्रेस डिजाइन किया। लेकिन उनकी रगों में एक्टिंग का खून था। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा। सलमान खान की फिल्म दबंग से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की और पहली फिल्म ही सुपरहिट साबित हुई।

सोनाक्षी के अभिनय को इस फिल्म में खूब सराहा गया। पहली फिल्म के लिए ही फिल्मफेयर पुरस्कार, स्टार स्क्रीन अवार्ड्स, स्टारडस्ट समेत कई पुरस्कार मिले। सोनाक्षी की पहचान एक दबंग गर्ल के रूप में स्थापित हो गई। इसके बाद सोनाक्षी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई।

जिसमें राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, लुटेरा, वन्स अपॉन आ टाइम इन मुम्बई दोबारा, दबंग 3, हॉलिडे, अकीरा और भुज जैसी फिल्में हैं। बता दें कि अभिनेत्री की लुटेरा फिल्म की एक्टिंग की तारीफ फिल्म क्रिटिक्स ने भी की और उनकी दमदार एक्टिंग ने उनको कई अवार्ड्स दिलाए।

पर्सनल लाइफ को लेकर रहती हैं सुर्खियों में

सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। बता दें कि उनका नाम कई मशहूर अभिनेताओं के साथ जुड़ा। खबर थी कि 2013 में आई फिल्म लुटेरा के दौरान रणबीर सिंह के साथ सोनाक्षी की नजदीकियां बढ़ी. लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों अलग हो गए। इसके अलावा अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर और जहीर इकबाल और बंटी सचदेवा के साथ भी सोनाक्षी का नाम जुड़ चुका है।

Sonakshi-Sinha-remains-in-the-headlines-for-her-personal-life
Sonakshi-Sinha-remains-in-the-headlines-for-her-personal-life

इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ सोनाक्षी का नाम जुड़ने पर हुआ था। दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि बाद में खबर आई कि दोनों अलग हो गए।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT