Sourav Joshi Controversy: पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है उनकी हाल ही की वीडियो. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर की, जिसमें उनकी पत्नी की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
सौरव जोशी विवाद
Sourav Joshi Controversy: पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी एक बार फिर अपने व्लॉग को लेकर सोशल मीडिया पर घिर गए हैं. इस बार मामला उनकी गोवा ट्रिप से जुड़ा है. दरअसल, सौरभ ने अपनी छुट्टियों का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट भी नजर आ रही हैं. व्लॉग का एक छोटा सा हिस्सा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद लोग सौरभ की वीडियो एडिटिंग पर सवाल उठा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि आखिर इतनी बड़ी गलती वीडियो अपलोड होने से पहले किसी की नजर में क्यों नहीं आई?
वायरल क्लिप सौरभ जोशी के गोवा व्लॉग की बताई जा रही है. वीडियो में वह पत्नी अवंतिका के साथ अपने कमरे का टूर कराते दिखाई देते हैं. इसी दौरान दोनों प्राइवेट पूल की तरफ जाते हैं. वहां पड़ रही रोशनी की वजह से कैमरे में अवंतिका की ड्रेस कुछ अलग दिखाई देने लगती है. इसी हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. क्लिप सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सवाल किया कि शूटिंग के बाद वीडियो एडिट भी हुआ होगा, फिर इस हिस्से को हटाया क्यों नहीं गया? कुछ लोगों ने इसे सामान्य एडिटिंग की चूक बताया. वहीं कुछ ने जानबूझकर ऐसा कंटेंट रखने की आशंका जताई.
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा कि वीडियो शूट हुआ, फिर उसकी एडिटिंग हुई और आखिर में उसे पब्लिक भी कर दिया गया. इसके बावजूद किसी ने इस हिस्से पर ध्यान नहीं दिया. वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल किया कि क्या सौरभ अपने व्लॉग में ऐसी चीजें जानबूझकर रखते हैं या फिर वीडियो अपलोड करने से पहले ठीक से देखते नहीं हैं. कई लोगों ने उन्हें भविष्य में वीडियो पोस्ट करने से पहले हर सीन की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी है.
सौरभ जोशी के लिए यह पहला मौका नहीं है, जब उनके कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिली हो. अक्टूबर 2026 में वह एक ‘ट्रुथ या डेयर’ गेम के दौरान विवादों में आ गए थे. इस गेम में उन्होंने पत्नी अवंतिका को अपने पालतू कुत्ते ओरियो के कटोरे से पानी पीने का डेयर दिया था. अवंतिका ने पहले हिचकिचाहट दिखाई लेकिन बाद में डेयर पूरा कर लिया. इस पर दर्शकों ने सौरभ की आलोचना की थी. बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि कटोरा साफ किया गया था और उसमें मौजूद पानी भी साफ था.
ये भी पढ़ें: इस सस्ते शेयर के निवेशकों की खुल सकती है किस्मत! बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का तोहफा
Silver Price Today 7 November 2026: इससे पहले, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का…
दिवाली पर 8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद BSE-NSE में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. जानिए…
Gold Rate Today 7 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,860…
Ghaziabad Police Station Blast: पुलिस और एक्सपर्ट टीमें धमाके की वजह का पता लगाने के…
मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 से पहले Kotak Neo ने संवत 2083 के लिए 12 शेयर चुने…
धनतेरस पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई. त्योहारी बिक्री 20% तक बढ़ी, जबकि कारों, घरेलू…