<
Categories: मनोरंजन

रील नहीं, रियल लाइफ में दानवीर कर्ण से कम नहीं साउथ का ये सुरस्टार, हर साल करोड़ों कर देता हैं दान

Guess The Actor : साउथ सिनेमा के वो सुपरस्टार, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी फेमस हैं. उन्होंने बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू किया और अब दक्षिण भारत के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं. वे हर साल अपनी कमाई का लगभग 30 करोड़ रुपये दान करते हैं.

Guess The Actor : आज हम बात कर रहे हैं महेश बाबू की, जो सिर्फ सिनेमा की दुनिया में नहीं बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं. महेश बाबू साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ दिल से इंसान भी हैं. फिल्मों में भारी रकम वसूलने वाले इस एक्टर की सबसे बड़ी खासियत है कि वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा समाज के कमजोर वर्ग के लिए दान कर देते हैं.

महेश बाबू का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था. उनके पिता घट्टामनेनी शिव राम कृष्ण भी एक फेमस एक्टर थे. इसी वजह से महेश ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की और 9 फिल्मों में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया. हालांकि उनका लीड रोल में डेब्यू 1999 की फिल्म ‘राजा कुमारुडु’ से हुआ. इसके बाद से महेश ने साउथ इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और वे आज साउथ इंडिया सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार हैं.

हर साल 30 करोड़ का दान

महेश बाबू की कमाई की बात करें तो वे महज अपनी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि समाज सेवा के कामों के लिए भी जाने जाते हैं. TV 9 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सालाना करीब 30 करोड़ रुपये दान करते हैं. ये रकम गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए इस्तेमाल होती है. उनका ये दान कार्य उनके फाउंडेशन और व्यक्तिगत पहल के तहत चलता है.

1,000 बच्चों की हो चुकी है मदद

महेश बाबू रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संचालन में भी एक्टिव हैं, जहां उन्होंने अब तक 1,000 से ज्यादा बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाया है. इसके अलावा, महेश ने आंध्र प्रदेश के बुरिपालम और तेलंगाना के सिद्दापुरम गांवों को गोद लेकर वहां के लोगों की मदद भी की है.

26 साल के अपने फिल्मी सफर में महेश बाबू ने कई हिट फिल्में दी हैं. अब वे एसएस राजामौली के साथ ‘SSMB29’ फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका बजट लगभग 1,000 करोड़ रुपये है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा उनके साथ मेन रोल में दिखेंगी. महेश बाबू का ये प्रोजेक्ट साउथ सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST

LPG Cylinder Price Today 4 April: LPG के रेट में जबरदस्त ट्विस्ट! मिडिल ईस्ट संकट से सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेगी टेंशन?

LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…

Last Updated: April 4, 2026 08:19:13 IST

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST