<

दिल्ली में अभी सताएगी गर्मी या फिर बरसेंगे बदरा, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल

Weather Forecast: लगातार बारिश के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भीषण गर्मी लौटने वाली है, जिसने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है. आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा और सूरज आग उगलने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Delhi Ncr Weather: अब धीरे-धीरे देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है, कहीं बारिश, कहीं तूफान, तो कहीं भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सितंबर का महीना शुरू हो चुका है. पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. आपको बता दें कि पहाड़ों में जान-माल का जबरदस्त नुकसान हुआ है. वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो विभाग ने यूपी, बिहार और झारखंड में भीषण बारिश, तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस बीच, आईएमडी ने 11 सितंबर 2025 तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

बाढ़ पीड़ितों के लिए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक महीने का वेतन, सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों से भी की सहयोग की अपील

दिल्ली-एनसीआर में आग उगलेगा सूरज

लगातार बारिश के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भीषण गर्मी लौटने वाली है, जिसने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है. आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा और सूरज आग उगलने के लिए पूरी तरह तैयार है. मालूम हो कि इस मानसून में दिल्लीवासियों को झमाझम बारिश देखने को मिली है. अगर दिल्ली में कल 11 सितंबर 2025 के मौसम की बात करें तो विभाग ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कुतुब मीनार, दिल्ली विश्वविद्यालय, पूसा, चांदनी चौक समेत कई जगहों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, अगर एनसीआर की बात करें तो विभाग ने गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है.

यूपी, उत्तराखंड में कल 11 सितंबर 2025 को कैसा रहेगा मौसम?

अगस्त का महीना बीत चुका है लेकिन बारिश कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, बीते दिन पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था. वहीं, एक बार फिर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. अगर यूपी में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने लखनऊ, कानपुर, देवरिया गोरखपुर समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 और 13 को, ओडिशा में 11 को, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड तथा मणिपुर में 12-16 को, असम और मेघालय में 13-16 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

फ्रांस में क्यों सड़कों पर उतरे लोग, लोगों की क्या-क्या हैं मांगे? राष्ट्रपति मैक्रों देंगे इस्तीफा…फिर से होगा चुनाव!

Ashish kumar Rai

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST