<
Categories: मनोरंजन

तलाक के बाद भी पूर्व पति के टच में थीं Karisma Kapoor, वायरल चैट से हुए इतने बड़े खुलासे

करिश्मा कपूर के बच्चों ने यह दावा किया है कि उन्हें अपने पिता संजय कपूर की संपत्ति में पूरा हक मिलना चाहिए। इस बीच अदालत में दायर डाक्यूमेंट्स और व्हाट्सएप चैट्स ने सबको हैरान कर दिया है, जिनसे पता चलता है कि...

करिश्मा कपूर और संजय कपूर काफी सालों पहले ही एक दूसरे से अलग हो चुके थे, लेकिन एक बार फिर से दोंनो का रिश्ता चर्चा का विषय बन चुका हैं। जिसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि है संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ दौलत हैं और उसे लेकर कोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई। दिल्ली हाई कोर्ट में करिश्मा कपूर के बच्चों ने यह दावा किया है कि उन्हें अपने पिता संजय कपूर की संपत्ति में पूरा हक मिलना चाहिए। इस बीच अदालत में दायर डाक्यूमेंट्स और व्हाट्सएप चैट्स ने सबको हैरान कर दिया है, जिनसे पता चलता है कि करिश्मा और संजय आपसी बातचीत में पहले से कहीं ज्यादा जुड़े हुए थे।

व्हाट्सएप चैट्स ने किया बड़ा खुलासा

इस केस की सबसे बड़ी चर्चा उन व्हाट्सएप चैट्स पर है, जिनमें संजय कपूर करिश्मा कपूर से कहते दिखे कि उन्हें और बच्चों को पुर्तगाल की सिटिजनशिप लेने के लिए भारतीय सिटिजनशिप छोड़नी होगी। चूँकि भारत में ड्यूल सिटिजनशिप मान्य नहीं है, इसलिए यह मुद्दा और सेंसिटिव हो गया। चैट्स से ये पता चलता हैं कि संजय खुद बच्चों और करिश्मा के लिए विदेशी पासपोर्ट की अरेंजमेंट कर रहे थे। यह खुलासा बताता है कि दोनों के बीच रिश्ते में उतनी दूरी नहीं थी, जितनी लोगों को अब तक लगती रही।

अदालत में करिश्मा के बच्चों ने कर डाला दावा

करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में पिटीशन दायर कर के कहा कि उनके पिता संजय कपूर की दौलत  में उनका हक भी बनता है। उनका आरोप है कि संजय की अभी जो वाइफ हैं पत्नी प्रिया कपूर ने वसीयत (Will) में गड़बड़ी की है और गलत तरीके से पूरी दौलत पर कब्जा करने की कोशिश की है। करिश्मा के बच्चों की ओर से पेश वकील महेश जेठमलानी ने दलील दी कि यह वसीयत न केवल अनरजिस्टर्ड है।  यही वजह है कि कोर्ट से इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है।

संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर और वकील ने कहा मुकदमा नही टिकाऊ

सुनवाई के दौरान संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर और उनकी ओर से पेश वकील ने कहा कि यह मुकदमा टिकाऊ नहीं है। उनका कहना है कि करिश्मा के बच्चे पहले से ही ट्रस्ट के तहत ₹1,900 करोड़ की दौलत प्राप्त कर चुके हैं और अब दोबारा दावा करना गलत है। प्रिया कपूर ने अदालत को बताया कि वे खुद एक छह साल के बच्चे की माँ हैं और इस कठिन सिचुएशन में अकेली हैं। 

अगली सुनवाई और बड़ा सवाल

दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है और अगली सुनवाई की तारीख 9 अक्टूबर तय की है। कोर्ट ने संजय कपूर की विधवा प्रिया कपूर को निर्देश दिया है कि वे संजय की सभी चल और अचल संपत्तियों की पूरी सूची कोर्ट में पेश करें। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर संजय कपूर की संपत्ति का असली वारिस कौन होगा?

Anuradha Kashyap

Recent Posts

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST