<
Categories: मनोरंजन

Sunny Deol: जब-जब सनी देओल ने फिल्मों में पहनी पगड़ी, बड़े पर्दे पर मचा धमाल ! क्या ‘बॉर्डर 2’ में फिर करेंगे बवाल?

Sunny Deol Movies: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' से छाए हुए हैं. एक्टर ने जब भी सरदार की भूमिका निभाई, तब उनकी फिल्में हिट साबित हुईं. इस लिस्ट में 'सिंह साब द ग्रेट', 'गदर : एक प्रेम कथा' जैसी फिल्में शामिल हैं.

Sunny Deol Films As Sardaar: बॉलीवुड में जब भी देशभक्ति, क्रोध, जज्बा और सरदार के शान की बात होती है, तो सबसे पहले सनी देओल का नाम लोगों के जहन में आता है. अपने करियर में सनी देओल ने कई बार सरदार के किरदार निभाए हैं और हर बार दर्शकों के दिलों में अलग छाप छोड़ी है. फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल ने तारा सिंह के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब सवाल ये है कि क्या सनी देओल आगामी फिल्म बॉर्डर 2 फिर से सरदार के रूप में तहलका मचाएंगे? जानिए उन फिल्मोंं के बारे में, जिनमें अभिनेता सरदार के किरदार में दिखे.

गदर: एक प्रेम कथा

अनिल शर्मा के निर्देशन में साल 2001 में फिल्म गदर: एक प्रेम कथा रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल ने सरदार तारा सिंह की भूमिका अदा की थी. उन्होंने अपने किरदार से फिल्म में जान डाल दी थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर हुई थी. लगभग 18 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में 76.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म में अमीषा पटेल, अमरीष पुरी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें तारा सिंह अपनी पत्नी शकीना को पाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाते हैं. 

सिंह साब द ग्रेट

साल 2013 में सनी देओल अभिनीत फिल्म सिंह साब द ग्रेट रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिनेता ने सरनजीत सिंह की भूमिका निभाई थी. हालांकि, इस फिल्म ने बजट के बराबर ही कमाई की थी और यह औसत फिल्म साबित हुई थी. फिल्म में सनी देओल के अलावा उर्वशी रौतेला, शिखा चतुर्वेदी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं. 

बॉर्डर

फिल्म‘गदर’ से पहले साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल ने सिख फौजी मेजर कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था. यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ जैसे आदि कलाकार मौजूद थे. 

जो बोले सो निहाल

फिल्म ‘जो बोले सो निहाल’ में सनी देओल ने हवलदार निहाल सिंह का दमदार किरदार निभाया था. फिल्म में उनके सरदार के किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवाली ने किया है. इस फिल्म में भी अभिनेता ने अपने किरदार से लोगों को ध्यान खींचने का काम किया था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST