Border 2: सनी देओल के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं, जिनमें से एक 'बॉर्डर 2' भी है. मेकर्स ने क्रिसमस के मौके पर फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज देने का मन बनाया है. फिल्म का एक बड़ा गाना क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा.
Border 2
Border 2: पिता धर्मेंद्र के गुजर जाने के बाद से सनी देओल इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ उनकी अपकमिंग फिल्मों पर लगातार काम जारी है. सनी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लंबे वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है. इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान किया है. मेकर्स 25 दिसंबर को मशहूर गाने ‘संदेशे आते हैं’ रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और माना जा रहा है कि इस गाने के विज़ुअल्स दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देंगे.
‘बॉर्डर’ के गाने ‘संदेशे आते हैं’ को एक बार फिर से ‘बॉर्डर 2’ में नए अंदाज में पेश किया जाएगा. इस गाना को भारतीय सेना को दी गई एक यादगार श्रद्धांजलि के तौर भी देखा जाता है. सनी देओल दूसरे पार्ट में एक बार फिर से लीड रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं. वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी इस मचअवेटेड वॉर ड्रामा में उनका साथ देते हुए दिखाई देंगे.
फिल्म ‘बॉर्डर’ का ओरिजिनल गीत ‘संदेशे आते हैं’ अपने सशक्त बोल और भावनात्मक गहराई से दर्शकों को भावुक कर देता था. यह गीत भारतीय सैनिकों के बलिदान और वीरता का पर्याय बन गया. अब ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स इस ऐतिहासिक गीत को एक नए अंदाज में पेश कर रहे हैं, जो इसकी विरासत को सम्मान देने का काम करेगा. मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म में युद्ध के गहन दृश्य, सैनिकों और उनके परिवारों के बीच भावुक क्षण और देशभक्ति की भावना को प्रतिबिंबित करने वाली मनमोहक छायांकन शैली देखने को मिलेगी.
क्रिसमस के दिन ‘संदेशे आते हैं’ गाने को रिलीज़ करना फिल्म निर्माताओं की एक सोची-समझी प्लानिंग है. मेकर्स फिल्म की रिलीज़ से पहले लोगों के बीच बज क्रिएट करने का काम कर रहे हैं. इस गाने से आम लोगों के भी इमोशन्स जुड़े हुए हैं. ऐसे में मेकर्स ने गाना रिलीज करने से पहले इस बात का पूरा ख्याल रखा है कि ये भी लोगों के दिलों को छू पाए. क्योंकि ये गाना लोगों पसंद नहीं आया तो इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ सकता है.
क्रिसमस के मौके पर ‘संदेशे आते हैं’ की रिलीज के साथ ही देशभक्ति का माहौल बन जाएगा. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का इंतजार हर कोई कर रहा है. फैन्स फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पर अपनी नजरें जमाए रखते हैं. वहीं सनी को पिछली बार फिल्म ‘जाट’ में देखा गया था. ‘गदर 2’ की शानदार सक्सेस के बाद उम्मीद की जा रही है कि ‘बॉर्डर 2’ भी दर्शकों को खूब पसंद आएगी.
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…
Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…
India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…