<
Categories: मनोरंजन

2026 की 5 सुपरहिट फिल्मों ने बजट से कई गुना ज्यादा कमाया, एक का कलेक्शन पहुंचा ₹1852 करोड़, देखें पूरी लिस्ट

Superhit Movies of 2026: साल 2026 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ₹1,852 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की, जबकि 'आवारापन 2', 'बॉर्डर 2', अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी और 'हनुमान अंश' ने भी अपने बजट के मुकाबले जबरदस्त कारोबार किया.

Superhit Movies of 2026: साल 2026 बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बेहद खास रहा है. इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई करके मेकर्स को मालामाल कर दिया. खास बात यह रही कि कुछ फिल्मों का बजट भले ही सीमित था, लेकिन सिनेमाघरों में उनकी कमाई कई गुना ज्यादा रही. यही वजह है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुईं. इस लिस्ट में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से लेकर ‘हनुमान अंश’ तक शामिल हैं. किसी फिल्म ने बड़े बजट के बावजूद जबरदस्त मुनाफा कमाया तो किसी ने महज कुछ करोड़ रुपये के बजट में ही बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की बारिश कर दी.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रचा कमाई का इतिहास

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे आगे रही. मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ऐसा तूफान मचाया कि इसकी कमाई का आंकड़ा देखकर हर कोई हैरान रह गया. फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹1,852 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए.

60 करोड़ लगे और 210 करोड़ कमा लिए

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. करीब ₹60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग ₹210 करोड़ की कमाई की. फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया. दोनों के अलावा शबाना आजमी और पूरन गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए. कम बजट के मुकाबले फिल्म की कमाई ने इसे साल की सफल फिल्मों की सूची में जगह दिलाई.

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने भी किया शानदार कारोबार

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ भी 2026 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही. करीब ₹250 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹464 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. खासकर फिल्म के एक्शन सीन्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया और सनी देओल की एक्टिंग को भी जमकर सराहा.

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ने भी कराई मोटी कमाई

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. करीब ₹120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ₹292.64 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आए. हॉरर और कॉमेडी के कॉम्बिनेशन के साथ कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को पसंद आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.

सिर्फ 2 करोड़ का बजट, कमाई 70 करोड़ के पार

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम ‘हनुमान अंश’ का है. महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक करीब ₹70 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म शुरुआत के तीन हफ्तों में बहुत तेज कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन चौथे हफ्ते में इसकी कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ ली. कहानी और गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने देखते ही देखते अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली.

कम बजट की फिल्मों ने भी दिखाया दम

2026 की इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े बताते हैं कि किसी फिल्म की सफलता सिर्फ उसके बड़े बजट पर निर्भर नहीं करती. जहां ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बड़े स्तर पर कमाई का रिकॉर्ड बनाया, वहीं ‘हनुमान अंश’ जैसी कम बजट वाली फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले कई गुना ज्यादा कारोबार करके सबका ध्यान खींचा.

sharma ranjana

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST