<
Categories: मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर ही नहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ भी जुड़ा इस एक्ट्रेस का नाम, 51 साल की उम्र में भी सिंगल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. उन्होंने म़ॉडल, बिजनेसमैन , एक्टर ही नहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी डेट किया है.

Actress Sushmita Sen Love Life: बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग, बेबाकी और पर्सनल लाइफ के बारे में भी चर्चा में रहती हैं. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन पहचान बनाई है. उन्हें उनकी एक्टिंग के साथ ही हाइट और उनकी आवाज के लिए भी काफी पसंद किया जाता है. एक्ट्रेस ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन वे अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. वे कई रिश्तों में रही हैं लेकिन अभी सिंगल हैं और अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जी रही हैं. 

एक्टर और क्रिकेटर के साथ रिश्ता

कहा जाता है कि एक्ट्रेस अब तक कई रिश्तों में रही हैं. वे बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर के साथ रिलेशनशिप में रही थीं. इसके बाद उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ा था. दोनों को एक रियलिटी शो में भी साथ देखा गया था. इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें हर तरफ छाई हुई थीं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की. इतना ही नहीं एक्ट्रेस बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ भी रिश्ते में रही थीं. जुलाई 2022 में उन्होंने ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और दोनों के रिश्ते के बारे में बताया था.

मॉडल रहमान से टूटा 7 सालों का रिश्ता

रोहमन शॉल के साथ सबसे चर्चित रिश्ता इसके अलावा एक्ट्रेस का नाम मॉडल रोहमन शॉल के साथ भी जुड़ा था. दोनों की फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं. बीते कई सालों से दोनों का रिलेशनशिप चर्चा में रहा. हालांकि 7 सालों तक रिश्ते में रहने के बाद साल 2021 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर ब्रेकअप कर लिया. हालांकि इसके बावजूद दोनों अच्छे दोस्त हैं और अब भी एक साथ देखे जाते हैं. वर्तमान समय में एक्ट्रेस सिंगल हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. 

आखिर क्यों सिंगल हैं सुष्मिता?

सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे तीन बार अपने रिश्तों को शादी तक लेकर पहुंचने वाली तीं लेकिन तीनों बार उन्हें महसूस हुआ कि वे जिससे शादी करना चाहती हैं वो उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए. इसके अलावा वो आजादी से अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं और किसी तरह के दबाव या सामाजिक परंपराओं में नहीं फंसना चाहतीं, जिसके कारण उन्होंने शादी नहीं की.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Rajasthan Board RBSE Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी…

Last Updated: March 28, 2026 07:18:22 IST

Bill Scam: रेस्तरां में LPG या Fuel Charge के नाम पर वसूली? क्या ये जायज है या ठगी, जानिए नियम और सच्चाई

Bill Scam: अगर आप भी रेस्टोरेंट या होटल के बिल में LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्ज…

Last Updated: March 28, 2026 07:10:28 IST

UP Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा ट्विस्ट! यूपी में आज राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा जोरदार झटका?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 28, 2026 07:00:47 IST

Delhi EV Policy 2.0: नई ईवी पॉलिसी क्या है, एक लाख रुपये तक छूट के अलावा क्या-क्या और मिलेगा फायदा?

Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली बजट 2026 के दायरे में, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली…

Last Updated: March 28, 2026 06:51:07 IST

Today Weather: अगले 48 घंटों में आफत! पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश और ओलों का खतरा; IMD अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. बता दें कि जम्मू…

Last Updated: March 28, 2026 06:38:47 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा खेल! आज खुशखबरी या जेब पर लगेगा झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 28, 2026 06:03:09 IST