Swara Bhaskar Padmaavat Controversy: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के साथ ही अजीबोगरीब बयानों के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में स्वरा भास्कर ने पद्मावत को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगाई है.
पद्मावत पर गलत बयान देकर फंसी स्वरा भास्कर
Swara Bhasker Padmaavat Controversy: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद वे विवादों में घिर गई हैं. हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर वाले सीन पर बयान दिया. उन्होंने कुछ समय पहले जौहर वाले सीन पर गुस्सा निकाला था और खुद की तुलना महिला के प्राइवेट पार्ट से की थी, जिसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं अब उन्होंने अपने उस बयान को जस्टिफाई किया है. इस दौरान उन्होंने जो कहा, उसके कारण वे और विवाद में फंस गईं.
दरअसल स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को लिखे ओपन लेटर को डिफेंड किया. इस दौरान उन्होंने लेटर में पद्मावत फिल्म के सीन पर सवाल उठाया. उन्होंने प्रेगनेंट महिला को जौहर कराते हुए दिखाने वाले सीन को लेकर कहा कि क्या फिल्ममेकर यह बताना चाह रहे थे कि पेट में पल रहा बच्चा भी पैदा होने लायक नहीं है क्योंकि क्या पता उसका कोई मुस्लिम शासक रेप कर दे?
बता दें कि स्वरा भास्कर ने ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ में एक इवेंट में कहा था कि भगवान न करे कि मैं रेप का शिकार होती. हालांकि होती, तो फिल्म मुझे क्या बताती कि मैं कायर हूं और अपनी इज्जत बचाने के लिए मुझे सुसाइड करना चाहिए. आप हमारे समाज को यही बताना चाहते हैं. क्या आप रेप की शिकार महिलाओं को ये बताना चाहते हैं कि वो जीने के लायक नहीं थीं और वे खुदकुशी करके ही इज्जतदार और बहादुर महिलाएं कहला सकती थीं?
Swara Bhaskar speaks about her letter to filmmaker Sanjay Leela Bhansali on the scene of Jauhar in the movie Padmavat pic.twitter.com/6X4Z0SvFtC
— Yeshi Seli (@YeshiSeli) August 31, 2026
उन्होंने आगे कहा कि क्या फिल्म से ये कहना चाहते हैं कि रेप का मतलब महिला की जिंदगी का अंत है. आपने एक शॉट में गर्भवती महिला का पेट दिखा दिया. क्या आप कह रहे हैं कि गर्भ में पल रहा बच्चा पैदा होने के लायक नहीं है. मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने पांच दिन इंतजार करके चिट्ठी लिखी. उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल प्राइवेट पार्ट नहीं हैं, वे उससे कहीं ज्यादा हैं. हालांकि पद्मावत फिल्म देखकर मुझे ऐसा लगा कि जैसे मेरा वजूद केवल प्राइवेट पार्ट तक ही है.
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा कि स्वरा ने जौहर को कायरता वाला काम बताया, असल में तो वही कायर हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जरा सोचो उन गर्भवती महिलाओं ने ऐसा काम किया, तो उनके दिमाग में क्या चल रहा होगा? एसी वाले कमरे में बैठकर बकवास करना बहुत आसान है.’ एक यूजर ने स्वरा भास्कर को ‘छी’ बताया और अपनी शक्ल देखने की नसीहत दी.
Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा…
Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म…
Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…
Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…
Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…
IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…