<
Categories: मनोरंजन

बिना इंजेक्शन घटाया 75 किलो वजन, अब ‘वेट लॉस ड्रग्स’ का इस्तेमाल कर रहे है तन्मय भट्ट; ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने खुलासा किया कि वे वजन घटाने वाली GLP-1 दवाओं का प्रयोग कर रहे है. ट्रोल होने पर उन्होंने जवाब दिया कि वे पहले ही बिना किसी दवा के 75 किलो वजन कम कर चुके है. तन्मय भट्ट के अनुसार, वे सिर्फ नई 'हेल्थ टेक' को समझने के लिए यह प्रयोग कर रहे है.

मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर तन्मय भट्ट एक बार फिर अपनी फिटनेस और वजन को लेकर चर्चा में है.  हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वे GLP-1 नामक दवाओं (जैसे Ozempic या Mounjaro) के साथ प्रयोग कर रहे है, जो भूख कम करने और वजन घटाने में मदद करती है.  इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें नसीहत देना शुरू कर दिया, जिस पर तन्मय ने कड़ा रुख अपनाया है.

75 किलो वजन प्राकृतिक रूप से घटाया

जब एक यूजर ने उन्हें दवाइयों के बजाय ‘कड़ी मेहनत’ करने की सलाह दी, तो तन्मय ने जवाब दिया कि वे पहले ही बिना किसी इंजेक्शन या दवा के 75 किलो वजन घटा चुके है.  उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अब इन दवाओं का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए कर रहे है ताकि देख सकें कि उनका शरीर नई ‘हेल्थ टेक’ (Health Tech) पर कैसी प्रतिक्रिया देता है.

दवाइयों का असर और जेनेटिक रिपोर्ट

तन्मय भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा किया कि GLP-1 दवाएं लेने के बावजूद उन्हें भूख में कोई कमी महसूस नहीं हो रही है.  इसकी जांच करने पर उन्हें पता चला कि उनकी जेनेटिक रिपोर्ट में BDNF जीन वेरिएंट है, जिसकी वजह से उनके शरीर को ‘पेट भरने’ का संकेत देर से मिलता है.

‘मुझे नैतिक शिक्षा न दें’

तन्मय भट्ट ने ट्रोलर्स को चुप कराते हुए कहा, शांत रहो यार, मैंने एक भी इंजेक्शन छुए बिना 75 किलो वजन कम किया है.  मैं वर्कआउट करता हूं, अच्छा खाता हूं और पिछले 5 सालों से लगातार अपना ब्लड टेस्ट करवा रहा हूं.  मुझे पता है मैं क्या कर रहा हूं, कृपया मुझे ज्ञान न दें.

डॉक्टरों की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की वजन घटाने वाली दवाओं का उपयोग केवल डॉक्टर की देखरेख में ही किया जाना चाहिए.  पुणे के प्रसिद्ध डॉक्टर ए.जी. उन्नीकृष्णन ने बताया कि ये दवाएं डाइट और एक्सरसाइज के साथ मिलकर ही काम करती है और इनका इस्तेमाल हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं हो सकता.
Mansi Sharma

Recent Posts

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

थाईलैंड में 21 साल के युवाओं के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, लॉटरी के जरिए चुनी जा रही देश की भावी सेना!

थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:31 IST

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 क्वेश्चन पेपर कल होगा जारी, ऐसे करें चेक, आंसर-की पर है ये अपडेट

JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: एनटीए कल जेईई मेंस सेशन 2 का क्वेश्चन…

Last Updated: April 8, 2026 22:16:58 IST