<
Categories: मनोरंजन

Tejasswi Prakash ने उड़ाया Surbhi Chandana का मजाक, बढ़ाई विवाद की आग, बोली- ‘मैंने रुलाया तो…’

Tejasswi Prakash-Surbhi Chandana Controversy: इस समय तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच विवाद देखने को मिल रहा है. सुरभि चंदना ने तेजस्वी प्रकाश पर उन्हें रुलाने का आरोप लगाया था और बेहद दुखी हुई थी. अब उनके इस आरोप पर तेजस्वी प्रकाश ने करारा जवाब दिया है.

Surbhi Chandana-Tejasswi Prakash Controversy: इस समय टीवी इंडस्ट्री में दो बड़ी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच विवाद देखने को मिल रहा है. तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच बीच विवाद वेब सीरीज ‘साइको सैय्या’(Psycho Saiyaan) प्रमोशन से शुरू हुआ है.  सुरभि चंदना ने  तेजस्वी प्रकाश उन्हें रुलाने का आरोप लगाया है और अब तेजस्वी प्रकाश ने इस पर उन्हें करारा जवाब दिया है.

सुरभि चंदना ने लगाया तेजस्वी प्रकाश पर उन्हें रुलाने का आरोप

दरअसल, तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) हाल ही में ओटीटी पर अपनी डेब्यू वेब सीरीज ‘साइको सैय्या’ से ओटीटी पर धमाकेदार एंट्री मारी. इस वेब सीरिज में सुरभि चंदना भी नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यू वेब सीरीज ‘साइको सैय्या’ (Psycho Saiyaan) के प्रमोशन इवेंट के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने सुरभि चंदना (Surbhi Chandana) के साथ जॉइंट इंटरव्यू देने से मना कर दिया था. तेजस्वी के इस व्यवहार से सुरभि काफी भावुक हो गई थी और उनकी आंखों में आँसू आ गए। उन्होंने बाद में इसे एक “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” बताया था, लेकिन यह भी कहा कि वह इससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है. लेकिन इस वजह से  सुरभि चंदना के फैंस ने सोशल मीडिया पर तेजस्वी को काफी ज्यादा ट्रोल किया था. वहीं अब तेजस्वी ने सुरभि चंदना के इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और करारा जवाब दिया है.

तेजस्वी प्रकाश ने फिर उड़ाया सुरभि चंदना का मजाक

अब सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुरभि  (Surbhi Chandana)  का नाम लिए बिना ही उनका मजाक उड़ाती दिख रही हैं. .यह वायरल वीडियो लाफ्टर शेफ के सेट का है जिसमें कई स्टार्स नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शूट अली गोनी कर रहे हैं. वीडियो में तेजस्वी प्रकाश कह रही है- ‘मैंने रुलाया… मैं क्या ही करूँ? लोग मुझसे इतना प्यार करते हैं. मेरे कुछ करने से उनको रोना आता है तो मैं क्या करूं? अगर लोग मेरे इंटरव्यूज लेना चाहते हैं तो मैं क्या करूं?’ तेजस्वी प्रकाश की बातें सुनकर अली गोनी उनसे पूछते हैं कि क्या तू मेरे साथ इंटरव्यू देगी? इस पर तेजस्वी प्रकाश जवाब देती है कि, ‘तेरे साथ मैं इंटरव्यू दूंगी, क्योंकि तुम इतने बड़े स्टार हो कि मेरे मना करने पर भी तुम थोड़ी न निकल जाओगे? मैं साइको हूं ना.’ इसके बाद तेजस्वी (Tejasswi Prakash) को सभी लोग साइको बोलने लगते हैं. भले ही वीडियो में तेजस्वी प्रकाश ने सुरभि चंदना का नाम ना लिया हो, लेकिन साफ नजर आ रहा है कि बात वो उन्ही की कर रही है और मजाक उड़ा रही है. तेजस्वी प्रकाश का यह वीडिय अब पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें स्पोरट कर रहे हैं, वही कई उन्हें एरोगेंट कहकर ट्रोल भी कर रहे हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा उलटफेर! धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इयोन मॉर्गन से 20 करोड़ की डील पर फंसा पेंच

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव की चर्चा तेज है. स्टीफन…

Last Updated: September 10, 2026 00:06:09 IST

ESIC कार्ड को Aadhaar से लिंक करना जरूरी, नहीं तो रुक सकता है लाभ! घर बैठे जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

ESIC Pehchan Card Aadhaar Linking: क्या आपका ESIC कार्ड आधार से लिंक है? श्रम मंत्रालय…

Last Updated: September 9, 2026 23:41:19 IST

Duleep Trophy Final 2026: मैच ड्रॉ हुआ तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? BCCI के इस नियम ने तय कर दिया चैंपियन

East Zone vs South Zone Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने…

Last Updated: September 9, 2026 23:34:19 IST

Sahara India Refund: सहारा के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर शुरू हुआ रिफंड पोर्टल, ऐसे पाएं फंसा पैसा

Sahara India Refund CRCS Portal: सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए बड़ी खबर! सहकारिता मंत्रालय…

Last Updated: September 9, 2026 22:29:53 IST

Anurag Kashyap: सड़क पर सोकर गुजारी रातें, फिर भी नहीं मानी हार, गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान

Anurag Kashyap: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप 54 साल के हो…

Last Updated: September 9, 2026 22:16:06 IST

IND vs AFG Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मचाएंगे गदर! जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE मुकाबला

IND vs AFG Live Streaming: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज में गदर…

Last Updated: September 9, 2026 19:53:01 IST