<
Categories: मनोरंजन

16 करोड़ के पार पहुंची ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई, जानें ‘ओ रोमियो’ और ‘तेरे नाम’ ने कितना किया कारोबार

Box Office Report: द केरल स्टोरी 2 को कई अड़चनों के बाद रिलीज किया गया. फिल्म ने 4 दिनों में ही 16 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं तेरे नाम भी 1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

Box Office Report: 28 फरवरी को ‘द केरल स्टोरी 2’ और 27 फरवरी को रीरिलीज हुई. सलमान खान की तेरे नाम फिल्म ने 5 दिनों में 1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं द केरल स्टोरी 2 ने अपने बजट का लगभग आधे हिस्से से ज्यादा का कारोबार किया है. इस फिल्म को बनाने में 28 करोड़ रुपये का बजट लगा. वहीं फिल्म अब तक 16.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. इसके अलावा ओ रोमियो देश में 60.6 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. आइए जानते हैं पूरी स्टोरी…

द केरल स्टोरी 2

जानकारी के अनुसार, द केरल स्टोरी 2 को बनाने में मेकर्स ने 28 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं इस फिल्म ने अब तक 16.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. मंगलवार को 5वें दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया. 

ओ रोमियो

13 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ओ रोमियो अब तक काफी अच्छी कमाई कर चुकी है. फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को भी लगभग 0.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके बाद इस फिल्म की कमाई देश में 66.7 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं मेकर्स की मानें तो फिल्म कुछ दिन पहले ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. 

तेरे नाम

सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म ‘तेरे नाम’ को 22 सालों बाद दोबारा रिलीज किया गया. फिल्म ने पहले दिन 20 लाख, दूसरे दिन 25 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख और 5वे दिन 15 लाख रुपये का कारोबार किया. कुल मिलाकर फिल्म ने पांच दिनों में 1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

अस्सी

तापसी पन्नू स्टारर अस्सी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. 20 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म को बनाने में मेकर्स के 40 करोड़ रुपये खर्च हुए. हालांकि फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई. फिल्म अब तक कुल 8.4 करोड़ रुपये की कमा पाई है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Diwali Rituals: दिवाली के बाद पूजा की चौकी हटाने में न करें जल्दबाजी, जानें फूल, चावल और कलश के पानी का क्या करें

Diwali Rituals: दिवाली की पूजा पूरी होने के बाद, लोग अक्सर सोचते हैं कि पूजा…

Last Updated: November 9, 2026 08:36:12 IST

दो मुस्लिम बहनों के दूल्हों के हिंदू नाम! निकाह का कार्ड वायरल होते ही मचा बवाल, बीच मंडप रोकी गई शादी

Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह कार्ड पर दूल्हों के…

Last Updated: November 9, 2026 08:31:41 IST

शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या फिर होगी मुनाफावसूली? GIFT Nifty ने दिए बाजार में उछाल के संकेत

GIFT Nifty में 100 अंकों की तेजी से सोमवार को बाजार की मजबूत शुरुआत के…

Last Updated: November 9, 2026 08:37:07 IST

हर तरफ लाश ही लाश, दिलावी के दिन मचा हड़कंप; दो ट्रेनों की भीषण टक्कर से बूझ गए कई घर के दीपक

Egyptian Train Collision: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने इस दुखद एक्सीडेंट पर अपनी…

Last Updated: November 9, 2026 08:18:11 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 9 नवंबर को लखनऊ से नोएडा तक जानें एक लीटर का भाव

UP Petrol Diesel Price 9 Nov 2026: उत्तर प्रदेश में 9 नवंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: November 9, 2026 08:15:36 IST

Delhi Pollution: दिवाली पर जमकर आतिशबाजी, जहरीली हुई दिल्ली की हवा; AQI का आंकड़ा देख पकड़ लेंगे माथा

Delhi Pollution: रविवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में बैन के बावजूद पटाखे फोड़े…

Last Updated: November 9, 2026 08:10:43 IST