Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘The Kerala Story 2’ पर सियासी घमासान, ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों से घिरी, केरल मुख्यमंत्री ने की कड़ी आलोचना

‘The Kerala Story 2’ पर सियासी घमासान, ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों से घिरी, केरल मुख्यमंत्री ने की कड़ी आलोचना

The Kerala Story 2: फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा कि 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को केरल अस्वीकार करेगा.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 19, 2026 22:19:39 IST

Mobile Ads 1x1
द केरला स्टोरी 2: केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2‘ के ट्रेलर की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने फिल्म को सांप्रदायिक एजेंडा की निरंतरता बताया और जोर देकर कहा कि केरल इस फिल्म को उसी तरह अस्वीकार करेगा जैसे उसने ‘द केरल स्टोरी’ (2023) को अस्वीकार किया था.
 
‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर जारी होने के बाद, विजयन ने X पर लिखा, ‘नफरत फैलाने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के सीक्वल के रिलीज होने की खबरों को गंभीरता से लेना चाहिए. पहले भाग के सांप्रदायिक एजेंडे और सरासर झूठ को पहले ही भांप चुके केरल, हमारे धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को बदनाम करने के इस प्रयास को एक बार फिर नकार देगा। यह चौंकाने वाली बात है कि सांप्रदायिक दंगे भड़काने के उद्देश्य से गढ़ी गई कहानियों को खुली छूट मिल जाती है, जबकि कला की आलोचनात्मक अभिव्यक्ति को दबा दिया जाता है। हमें अपने सद्भाव की भूमि को आतंक का अड्डा बताने के इन प्रयासों के खिलाफ एकजुट होना होगा. सत्य की हमेशा जीत होगी.



 
17 फरवरी को रिलीज हुए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तुरंत और तीखी विभाजित प्रतिक्रियाएं उत्पन्न कर दीं है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित और सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह के द्वारा बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. यह फिल्म केरल, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों की तीन हिंदू महिलाओं की कहानी पर आधारित है, जिनके रिश्ते जबरदस्ती और जबरन धर्म परिवर्तन की ओर ले जाते हैं.
 
खास बात यह है कि सीक्वल की कहानी केरल पर केंद्रित होने के बजाय कई राज्यों में फैली हुई है, जो इसके पहले भाग से एक उल्लेखनीय बदलाव की है. इसकी राज्य के गलत चित्रण के लिए व्यापक आलोचना हुई थी.



MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘The Kerala Story 2’ पर सियासी घमासान, ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों से घिरी, केरल मुख्यमंत्री ने की कड़ी आलोचना

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 19, 2026 22:19:39 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS