Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘द केरल स्टोरी 2’ को सेंसर बोर्ड से मिली बड़ी राहत, विवादों के बीच फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

‘द केरल स्टोरी 2’ को सेंसर बोर्ड से मिली बड़ी राहत, विवादों के बीच फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

सेंसर बोर्ड ने 'द केरल स्टोरी 2' को U/A सर्टिफिकेट दिया है, जिससे अब परिवार और युवा लड़कियां इसे देख सकेंगी. निर्माता विपुल शाह ने इसे जागरूकता की जीत बताया, जबकि केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने इसे राज्य की छवि खराब करने वाला प्रोपेगेंडा कहा. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी.

Written By:
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-19 15:38:26

Mobile Ads 1x1
विवादित और चर्चा में रहने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.  केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है.  इसका मतलब है कि 14 साल से कम उम्र के बच्चे भी अपने माता-पिता की देखरेख में इस फिल्म को देख सकेंगे.  आमतौर पर ऐसी संवेदनशील फिल्मों को ‘A’ (केवल वयस्कों के लिए) रेटिंग दी जाती है, लेकिन बोर्ड के इस फैसले से फिल्म के निर्माता बेहद खुश है. 

निर्माता विपुल शाह ने फैसले का किया स्वागत

फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि यह फिल्म की ईमानदारी की जीत है.  उन्होंने बताया, U/A सर्टिफिकेट मिलने से यह फिल्म अब देश की युवा लड़कियों और परिवारों तक पहुंच पाएगी.  हमारा मकसद न केवल मनोरंजन करना है, बल्कि जागरूकता फैलाना और युवाओं को जागरूक करना भी है. 
 
केरल के मुख्यमंत्री ने बताया ‘जहरीला प्रोपेगेंडा’

जहां मेकर्स इसे जागरूकता की फिल्म बता रहे है, वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म की कड़ी आलोचना की है.  उन्होंने इसे ‘जहरीला प्रोपेगेंडा’ करार देते हुए कहा कि यह फिल्म केरल की धर्मनिरपेक्ष छवि को बिगाड़ने और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है.  उन्होंने जनता से ऐसी ‘झूठी कहानियों’ को खारिज करने की अपील की है. 
 
फिल्म की कहानी और रिलीज डेट

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है.  फिल्म की कहानी जबरन धर्मांतरण और कानूनी पेचीदगियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मेकर्स ने ‘सच्ची घटनाओं’ पर आधारित बताया है.  यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. 

MORE NEWS