Hindi News / Live Update / The Romantic Kiss Moment Of Jennifer Ben Went Viral At The Met Gala 2021

Met Gala 2021 में रहा कपल्स का जलवा, jennifer-ben का रोमांटिक किस मोमेंट वायरल

इंडिया न्यूज, वेनिस: Met Gala 2021: मेट गाला 2021 में इस बार कपल्स ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीता है। जस्टिन बीबर जहां पत्नी हैली के साथ स्टाइलिश लुक में पहुंचे वहीं बेन और जेनिफर ने साथ में शानदार एंट्री मारी। वहीं इस बार मेट गाला 2021 में सितारों की चकाचौंध पर दुनियाभर के फैंस […]

BY: Prachi • UPDATED :
ADVERTISEMENT

इंडिया न्यूज, वेनिस:
Met Gala 2021: मेट गाला 2021 में इस बार कपल्स ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीता है। जस्टिन बीबर जहां पत्नी हैली के साथ स्टाइलिश लुक में पहुंचे वहीं बेन और जेनिफर ने साथ में शानदार एंट्री मारी। वहीं इस बार मेट गाला 2021 में सितारों की चकाचौंध पर दुनियाभर के फैंस की नजरें गड़ी हुई है। एक से बढ़कर एक फैशनेबल डिजाइन्स और कपल्स की मौजूदगी लाइमलाइट में है। इस खास मौके पर जेनिफर लोपेज और बॉयफे्रंड बेन अफ्लेक अपने पैशनेट लव को दुनिया के सामने रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ने शो में शिरकत की और इस दौरान मास्क पहने हुए दोनों किस करते हुए नजर आए।

jennifer-ben ने मास्क पहनकर किया kiss

इवेंट में जेनिफर ब्राउन डीप नेक गाउन में नजर आईं। उन्होंने मैचिंग मास्क, विंटेज एक्सेसरीज, सिल्वर कफ और सिल्वर जूलरी पहना था। वहीं बेन फॉर्मल सूट में नजर आए। उन्होंने भी ब्लैक मास्क पहना था। दोनों इवेंट में साथ पहुंचे और फिर कैमरे पर पोज दिया। इस दौरान बेन और जेनिफर ने एक-दूसरे को मास्क के पीछे से ही किस भी किया। उनका यह एडोरेबल मोमेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वही शॉन और कैमिला साथ में परफेक्ट लग रहे थे। दोनों के आउटफिट भी काफी स्टाइलिश लग रहे थे। ब्रुकलीन बेखम और निकोला पेल्ट्ज साथ में परफेक्ट लग रहे थे। बेन जहां ब्लैक सूट में नजर आए वहीं निकोला ने पिंक कलर का गाउन पहना था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। सेरेना विलियम्स, एलेक्सिस ओहानियन के साथ नजर आईं। एलेक्सिस ने ब्लैक सूट पहना था वहीं सेरेना ने पिंक फर का आउटफिट पहना था।

Met Gala 2021 में रहा कपल्स का जलवा, jennifer-ben का रोमांटिक किस मोमेंट वायरल

met gala 2021

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT