<
Categories: मनोरंजन

मधुबाला की अनसुनी कहानी: जब ‘कैंसल कल्चर’ के दौर में रिवॉल्वर लेकर चलने को मजबूर हुई ‘वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा’

The untold story : भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकारा, जिनकी एक मुस्कान पर दुनिया फिदा थी... क्या आप जानते है कि वही मधुबाला कभी डर के साये में जीने को मजबूर थी ? 1950 के दशक में जब लोग उनकी खूबसूरती के कसीदे पढ़ रहे थे, तब पर्दे के पीछे उन्हें बदनाम करने की एक ऐसी साजिश रची गई कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए रिवॉल्वर उठानी पड़ी.

The untold story : मधुबाला को अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में सराहा गया, लेकिन उनकी सफलता के पीछे एक ऐसा दौर भी था जब उन्हें नीचा दिखाने के लिए मीडिया और टैब्लॉइड्स ने उन पर तीखे हमले किए.  यह संघर्ष इतना बढ़ गया था कि उन्हें राज्य सरकार से हथियार रखने की इजाजत लेनी पड़ी.

राज कपूर से भी बेहतर अभिनेत्री

फिल्म ‘नील कमल’ के निर्देशक केदार शर्मा ने मधुबाला को राज कपूर से भी बेहतर और बुद्धिमान अभिनेत्री बताया था.  उन्होंने कहा था कि वह एक मशीन की तरह काम करती थी और कभी सेट पर देर से नहीं आती थी.  कम उम्र में ही उन्होंने ‘महल’ जैसी फिल्मों से खुद को साबित कर दिया था.

कैसे शुरू हुआ विरोध का सिलसिला?

दुष्प्रचार की शुरुआत तब हुई जब उनकी फिल्म ‘मधुबाला’ (1950) फ्लॉप हो गई.  इसके बाद एक फिल्म के सेट पर स्वच्छता कारणों (Hygiene) से स्विमिंग पूल में उतरने से मना करने पर प्रेस ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया.  उन पर ‘बॉक्स ऑफिस पॉइजन’ होने का ठप्पा लगा दिया गया और उनके चरित्र पर भद्दे कमेंट्स किए जाने लगे.

रिवॉल्वर और हथियारबंद गार्ड्स का साया

मानसिक दबाव और अपनी जान को खतरा महसूस होने पर तत्कालीन गृह मंत्री मोरारजी देसाई ने मधुबाला को एक लाइसेंसी रिवॉल्वर दी और तीन महीने तक उन्हें हथियारबंद गार्ड्स की सुरक्षा मुहैया कराई गई.  यह उस दौर में किसी फिल्मी सितारे के लिए एक असाधारण बात थी.

पत्रकार बी.के. करंजिया ने सुलझाया मामला

वरिष्ठ पत्रकार बी.के. करंजिया की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ.  मधुबाला और उनके पिता अताउल्लाह खान ने पत्रकारों से मुलाकात की और आपसी मतभेदों को सुलझाया.  इसके बाद मधुबाला ने ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी अमर फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया. 

Mansi Sharma

Recent Posts

नेटली जेन (Natalie Jane) को लाइव कॉन्सर्ट में मिला सरप्राइज, बचपन के दोस्त ने किया कुछ ऐसा, सिंगर के उड़ गए होश

Natalie Jane Viral Video: टिकटॉक स्टार और गायिका नेटली जेन (Natalie Jane) के एक लाइव…

Last Updated: March 30, 2026 13:57:13 IST

Delhi Class 9 11 Result 2026: दिल्ली स्कूल कक्षा 9वीं, 11वीं रिजल्ट edudel.nic.in पर जारी, ऐसे आसानी से करें चेक

Delhi Class 9th 11th Result 2026 Declared: शिक्षा निदेशालय (DoE) ने दिल्ली स्कूल कक्षा 9वीं…

Last Updated: March 30, 2026 13:56:08 IST

आकासा एयर के ग्राउंड स्टाफ की ‘आसमान छूती’ बदतमीजी, बुजुर्ग महिला को ‘अनस्टेबल’ बताकर फ्लाइट से रोका, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर आकासा एयर (Akasa Air) के खिलाफ एक यात्री ने गंभीर आरोप लगाए…

Last Updated: March 30, 2026 13:49:53 IST

1 अप्रैल से बढ़ेंगी जमीन की कीमतें, 75 फीसदी तक बढ़ सकते हैं रेट, कहां बढ़ेंगी सबसे ज्यादा कीमत?

हरियाणा में एक अप्रैल से जमीन की कीमतों में बड़ा बदलाव होने वाला है. राज्य…

Last Updated: March 30, 2026 13:40:55 IST

CSK vs RR: AI की नजर में कौन‌ सी टीम ज्यादा ताकतवर? किसके हैं‌ जीत के ज्यादा चांस

CSK vs RR AI Prediction: एआई की माने तो चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से एक…

Last Updated: March 30, 2026 13:29:37 IST

Crime News: प्यार की सनक! काट डाला मासूम का गला, दादा को लगा दी आग; सोनम-मुस्कान से भी खरतनाक निकली शिल्पी

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी से एक ऐसा सनसनी भरा मामला सामने आया है…

Last Updated: March 30, 2026 13:28:21 IST