बॉलीवुड के ये डांस स्टेप्स सिर्फ डांस नहीं, बल्कि एक Emotion बन चुके है. चाहे वो रणबीर की मस्ती हो या ऋतिक का परफेक्शन, ये गाने और इनके स्टेप्स आने वाली कई पीढ़ियों तक इसी तरह कॉपी किए जाते रहेंगे. क्योंकि असल में बॉलीवुड का असली मजा इन Iconic स्टेप्स के बिना अधूरा है.
bollywood
Iconic steps : बॉलीवुड फिल्मों की जान उनके गाने और डांस होते है. कुछ गाने ऐसे होते है जो आते है और चले जाते है, लेकिन कुछ गानों के Dance Steps लोगों के दिलों में इस कदर बस जाते है कि सालों बाद भी किसी शादी या पार्टी में जैसे ही वो गाना बजता है, लोग खुद को वही स्टेप्स करने से रोक नहीं पाते.
रणबीर कपूर का ‘बदतमीज दिल’ (ये जवानी है दीवानी)
जब बात एनर्जी और स्टाइल की आती है, तो रणबीर कपूर का गाना ‘बदतमीज दिल’ सबसे ऊपर आता है. इस गाने में रणबीर ने जिस फुर्ती के साथ अपनी कमर और हाथों को चलाया था, उसने युवाओं को दीवाना बना दिया. आज भी कॉलेज फेस्ट हो या दोस्तों की शादी, रणबीर का वो ‘गिटार स्टेप’ और शर्ट पकड़कर नाचने वाला स्टाइल हर किसी की पहली पसंद है.
नोरा फतेही का ‘दिलबर’ (सत्यमेव जयते)
नोरा फतेही ने जब ‘दिलबर’ गाने पर अपने Belly Dance मूव्स दिखाए, तो पूरा देश दंग रह गया. इस गाने के हुक स्टेप, जिसमें नोरा फर्श पर लेटकर डांस करती है, उसे कॉपी करना हर किसी के बस की बात नहीं है. बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर आज भी हजारों लड़कियां नोरा के इस कठिन डांस स्टेप को Challenge के तौर पर करती नजर आती है.
सनी देओल का ‘यारा ओ यारा’ (जीत)
भले ही सनी देओल को बॉलीवुड का सबसे अच्छा डांसर न माना जाता हो, लेकिन उनके स्टेप्स सबसे ज्यादा Famous है. ‘यारा ओ यारा’ गाने में उनके दोनों हाथों और पैरों को जमीन पर मारकर किया गया स्टेप एक ‘लेजेंडरी’ स्टेप बन चुका है. आज भी मजाकिया अंदाज में ही सही, लेकिन महफिल लूटने के लिए लोग सनी पाजी का यह स्टेप जरूर करते है.
सलमान खान का ‘जीने के हैं चार दिन’ (मुझसे शादी करोगी)
बॉलीवुड में अगर ‘टॉवल डांस’ (तौलिया डांस) की बात हो, तो सिर्फ सलमान खान का नाम याद आता है. पैरों के बीच से तौलिया घुमाने वाला वो स्टेप इतना वायरल हुआ कि आज भी हर बैचलर पार्टी में सलमान का यह स्टाइल जरूर देखने को मिलता है. यह सलमान खान के सबसे यादगार Iconic Moves में से एक है.
ऋतिक रोशन का ‘एक पल का जीना’ (कहो ना प्यार है)
ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ‘डांस गॉड’ कहा जाता है. उनकी पहली फिल्म के गाने ‘एक पल का जीना’ का वो एयर-पंपिंग स्टेप (हवा में हाथ नीचे ले जाने वाला) आज भी डांस क्लास में सबसे पहले सिखाया जाता है. ऋतिक के उस सिग्नेचर स्टेप को आज भी कोई टक्कर नहीं दे पाया है.
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…