Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी सामने आई है कि आरोपियों ने मुंबई की आरे कॉलोनी के जंगलों में तीन राउंड फायरिंग करके अपनी गन प्रैक्टिस की थी. एक लोकल चरवाहे ने दावा किया है कि घटना से कुछ दिन पहले उसने इलाके में तीन राउंड गोलियों की आवाज सुनी थी. गन प्रैक्टिस वाली जगह के पास एक चरवाहे ने इसकी पुष्टि की.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ हुई फायरिंग की घटना में अब तक दस आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. क्राइम ब्रांच की जांच में एक नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी ऋतिक, रेहान अंसारी और फूल सिंह ने बताया कि वे मुंबई की आरे कॉलोनी के घने जंगलों में शूटिंग की प्रैक्टिस करते थे. उनका प्रैक्टिस सेशन आमतौर पर तीन से चार दिनों में दो से ढाई घंटे तक चलता था. इसी प्रैक्टिस के बाद उन्होंने रविवार शाम को इस वारदात को अंजाम दिया.
टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी सामने आई है कि आरोपियों ने मुंबई की आरे कॉलोनी के जंगलों में तीन राउंड फायरिंग करके अपनी गन प्रैक्टिस की थी. एक लोकल चरवाहे ने दावा किया है कि घटना से कुछ दिन पहले उसने इलाके में तीन राउंड गोलियों की आवाज सुनी थी. गन प्रैक्टिस वाली जगह के पास एक चरवाहे ने इसकी पुष्टि की.
शूटर्स ने बताया कि उन्होंने अपनी शूटिंग प्रैक्टिस के दौरान शुरू में एयरगन का इस्तेमाल किया. बाद में, उनमें से एक ने असली पिस्टल से दो राउंड फायर किए, जबकि दूसरे ने एक फायर किया. शूटिंग में इस्तेमाल किया गया असली हथियार 17 अक्टूबर को होटल से मिला था, जिसके बाद तीनों ने उस शाम आरे कॉलोनी के जंगल में एक सुनसान जगह पर फायरिंग की प्रैक्टिस की.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। हमलावरों ने जंगल में शूटिंग की प्रैक्टिस की थी। जंगल में घास काटने वाले किसान ने पूरी बात बताई है। #TigerShroffAttack https://t.co/giAN36PYM4
— Divyanshi Singh (@DivyanshiS8913) October 24, 2026
मुंबई पुलिस को शक है कि एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावरों को उनके हैंडलर्स ने अलर्ट किया था, जब 18 अक्टूबर की घटना के टीवी न्यूज़ कवरेज में उनके चेहरे दिखाई दिए थे. मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला है कि हमलावर कथित तौर पर फोन कॉल और मैसेज के ज़रिए अपने हैंडलर्स के कॉन्टैक्ट में थे, और घटना के दौरान उनसे इंस्ट्रक्शन और अपडेट ले रहे थे.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शूटर घटना को अंजाम देने के बाद भी अपने हैंडलर्स के कॉन्टैक्ट में रहे. आरोपी और उनके हैंडलर्स मीडिया रिपोर्ट्स पर भी नज़र रख रहे थे. बताया जा रहा है कि आरोपियों की तस्वीरें सामने आने के बाद, हैंडलर्स ने उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकलने के लिए कहा…तस्वीर सामने आने की जानकारी भी हैंडलर्स ने शूटर्स को दी थी.
Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…
Who is Salma Deewani: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चेहरा घूम रहा है, जिससे…
Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…
Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…