फिल्म की ऐसी बंपर कमाई देख रह जाएंगे हैरान, आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे आप
BAAGHI 4: एक्शन और थ्रिलर से भरपूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. दर्शक इस फिल्म को जोरों-शोरों से पसंद कर रहे हैं. यहां तक की मूवी की बुकिंग को लेकर लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और संजय दत्त अपनी फिल्म को लेकर विभिन्न जगहों पर शानदार प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं. बागी 4 खास तौर से युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है. इसके साथ ही फिल्म बच्चों के बीच में भी काफी फेमस हो गई है. लेकिन मूवी की कमाई के दौरान वीकेंड में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला. जिससे देखकर आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी.
फिल्म की कमाई देखकर आप चौंक जाएंगे. ओपनिंग वीकेंड पर बागी 4 (Baaghi 4) ने 30 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन कुछ दिन बाद ही फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. ऐसा लग रहा था कि ये फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस से बाहर हो जाएगी. लेकिन असली चमकत्कार तो दूसरे शनिवार को देखने को मिला. जब, बागी 4 (Baaghi 4) ने ऊंची छलांग लगाते हुए सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. जिस किसी ने भी ये कलेक्शन देखा उसकी आंखे फटी की फटी रह गई.
साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन ग्रांडसन नाडियाडवाला ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि 9वें दिन इस फिल्म ने लगभग 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि ये कमाई बाकी दिनों की तुलना से काफी ज्यादा है. बागी 4 (Baaghi 4) के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने राहत की सांस जरूर ली है. चलिए अब बात करते हैं फिल्म के हर दिन की कमाई के बारे में.
बागी 4 ने पहले दिन अच्छी कमाई के साथ शुरुआत की. फिल्म ने 13.20 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया था. दूसरे दिन 11.34 करोड़, तीसरे दिन 12.6 करोड़, चौथे दिन 5.40 करोड़, पांचवे दिन 4.70 करोड़, छठे दिन 3.50 करोड़, सातवें दिन 3 करोड़, आठवें दिन 2 करोड़, और सबसे आखिरी में नौवें दिन 3 करोड़. यानी फिल्म ने अब तक कुल 60 करोड़ के आसपास बंपर कमाई कर ली है.
बागी 4 में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त के साथ-साथ सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी फिल्म में अहम किरदार में नज़र आएंगी. एशियानेट न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, अभिनेता संजय दत्त ने 5.5 करोड़ रुपये लिए हैं. तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस सोनम बाजवा और हरनाज संधू ने 1 करोड़ रुपये ही बतौर फीस ली है.
दर्शकों की बनी पसंदीदा फिल्म बागी 4 साल 2013 की तमिल फिल्म ‘ऐन्थु ऐन्थु ऐन्थु’ (Ainthu Ainthu Ainthu) पर बेस्ड है. यह फिल्म एक डिफेंस ऑफिसर रॉनी की कहानी को दर्शाती है जो एक हादसे के बाद कोमा से बाहर आते हैं. लेकिन, उसकी प्रेमिका अलीशा (हरनाज़ संधू) की मृत्यु हो जाती है. जबकि आसपास के लोग ऑफिसर रॉनी को ये यकीन दिलाते हैं कि अलीशा कभी थी ही नहीं, और यह सब एक वहम है.
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…