<
Categories: मनोरंजन

शादी से पहले क्या थी टीना अंबानी की नेटवर्थ और असली नाम, जानें उनसे जुड़े और भी रोचक किस्से और अफेयर की कहानियां

क्या वे शादी से पहले भी इतनी अमीर थीं और उनकी नेटवर्थ क्या थी? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको इन सभी चीजों के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं टीना अंबानी के बारे में सबकुछ.

Tina Ambani News: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ने की बात सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Enforcement Directorate (ED) टीना को नया समन भेजेगी और पूछताछ भी कर सकती है. मनी लॉन्ड्रिंग जांच में टीना को यह समन जल्द ही थमाया जा सकता है. टीना अंबानी को आज हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीना अंबानी का असली नाम क्या है?

क्या वे शादी से पहले भी इतनी अमीर थीं और उनकी नेटवर्थ क्या थी? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको इन सभी चीजों के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं टीना अंबानी के बारे में सबकुछ.

क्या है टीना अंबानी का असली नाम

टीना अंबानी को शादी से पहले टीना मुनीम के नाम से जाना जाता था. लेकिन, साल 1991 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी अनिल अंबानी से शादी हो जाने के बाद टीना अपने आगे मुनीम की जगह अंबानी लगाने लगीं. जिसके बाद से उन्हें टीना अंबानी के नाम से जाना जाता है. शादी से पहले टीना पेशे से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने देस परदेस, कर्ज़, और रॉकी जैसी कई फिल्मों में अपना अहम किरदार निभाया है. टीना का सफर बॉलीवुड में साल 1991 तक ही रहा उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. 

किन एक्टर्स के साथ था अफेयर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीना अपने समय की बेहद खूबसूरत और एक कामयाब अदाकारा रह चुकी हैं, जिसका नाम कई एक्टर्स के साथ भी जोड़ा जाता है. शादी से पहले टीना के 1980 से 1987 के दौर में सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अफेयर की बातें कही जाती हैं. यह मामला काफी समय तक चर्चा में भी रहा है.  टीना का संजय के साछ अफेयर होने की बात भी काफी चर्चा में रही है, लेकिन संजय दत्त की आदतों और जीवन के उतार-चढ़ाव के चलते यह रिलेशन सफल नहीं बन पाया. 

शादी से पहले टीना की नेटवर्थ

टीना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक थीं, जो फिल्मों में काफी अच्छा काम कर रही थीं. टीना ने न केवल बेशुमार दौलत कमाई है, बल्कि अच्छी शौहरत भी उनके हाथ लगी है. हालांकि, शादी से पहले टीना की नेटवर्थ कितनी थी, इस बात की फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है. लेकिन, माना जाता है कि वे इस समय में 2300 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दुनियाभर में डंका, 1700 करोड़ पार हुई कमाई; पार्ट 2 कब आएगा?

Ramayana Box Office Collection Day 19: फिल्म ने तीसरे सोमवार यानी 19वें दिन सभी भाषाओं…

Last Updated: November 24, 2026 08:30:36 IST

Watch Video: सुबह-सुबह जोरदार झटकों से कांपा नेपाल, सामने आया पहला वीडियो; देख कांप उठेंगे आप

Nepal Earthquake: मंगलवार सुबह नेपाल में आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके बिहार और…

Last Updated: November 24, 2026 08:17:01 IST

Earthquake: सुबह-सुबह भूकंप से दहले बिहार और झारखंड, मुंगेर-मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में महसूस हुए झटके; घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पड़ोसी देश नेपाल में 5.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप…

Last Updated: November 24, 2026 08:01:20 IST

हॉस्टल के बंद कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला डिलीवरीमैन, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में…

Last Updated: November 23, 2026 22:51:09 IST

कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें ब्रह्म मुहूर्त से अभिजीत मुहूर्त तक के शुभ समय

kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…

Last Updated: November 23, 2026 22:39:25 IST