Hindi News / Live Update / Today Shilpa Shetty Celebrates Her 47th Birthday

शिल्पा शेट्टी बर्थडे : 47 की उम्र में भी फिट है अभिनेत्री, फिटनेस वीडियो से लोगों को करती है मोटिवेट

इंडिया न्यूज़, Bollywood News: बी टाउन शिल्पा शेट्टी अपने अभिनय के साथ अपनी फिटनेस फ्रीकनेस के लिए भी जानी जाती है। बता दें कि आज शिल्पा शेट्टी अपना जन्मदिन मना रही है। 8 जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर शहर में जन्मी शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरूआत एक बहुत ही छोटे से विज्ञापन […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, Bollywood News:
बी टाउन शिल्पा शेट्टी अपने अभिनय के साथ अपनी फिटनेस फ्रीकनेस के लिए भी जानी जाती है। बता दें कि आज शिल्पा शेट्टी अपना जन्मदिन मना रही है। 8 जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर शहर में जन्मी शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरूआत एक बहुत ही छोटे से विज्ञापन से की थी। जिसके बाद शिल्पा ने सेकंड लीड के तौर पर बॉलीवुड फिल्म में कदम रखा, आज शिल्पा शेट्टी अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन इस उम्र में भी शिल्पा इतनी ज्यादा फिट और ग्लैमरस हैं कि वह अक्सर अपने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती हैं। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के बारे में जानिए कुछ खास और दिलचस्प बातें।

16 साल की उम्र में एक एड से शुरु किया था अपना करियर

शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरूआत 16 साल की उम्र में लिम्का के एक छोटे विज्ञापन से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई मॉडलिंग असाइंमेंट किए और उसके बाद उन्होंने साल 1993 में शाह रुख खान के अपोजिट फिल्म ‘बाजीगर’ से अपनी शुरूआत की। हालांकि इस फिल्म की मुख्य हीरोइन काजोल थी, लेकिन इसके बावजूद शिल्पा शेट्टी छोटे से किरदार के बाद भी आॅडियंस का ध्यान खींचने में सफल हुई।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

शिल्पा शेट्टी बर्थडे : 47 की उम्र में भी फिट है अभिनेत्री, फिटनेस वीडियो से लोगों को करती है मोटिवेट

बाजीगर फिल्म के लिए मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड

 baazigar

baazigar

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने थ्रिलर मूवी ‘बाजीगर’ (1993) से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म के लिए वह फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुई थीं। इस फिल्म के बाद वह ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में लीड रोल में दिखाई दीं।फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सफल रही. वहीं फिल्म में शिल्पा की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। इस मूवी में उन्होंने डबल रोल निभाया था। इसके बाद उन्हें ‘धड़कन’, ‘रिश्ते’ और ‘इंडियन’ ‘फिर मिलेंगे’, ‘दस’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ जैसी मूवीज में देखा गया।

अमेरिकन शो की विनर रह चुकी हैं शिल्पा शेट्टी

साल 2007 में शिल्पा शेट्टी ने अमेरिकन रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ में हिस्सा लिया, जहां उन्हें रंगभेद का शिकार होना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद शिल्पा शेट्टी ने कभी भी हार नहीं मानी और वह डट के खड़ीं रही। इस शो से शिल्पा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। रंग-भेद का शिकार हुईं शिल्पा को न सिर्फ लोगों का साथ मिला था बल्कि उन्होंने अमेरिकन शो जीतकर भारत का नाम रोशन किया था।

 fitness-secrets-shilpa-shetty

fitness-secrets-shilpa-shetty

फिटनेस के अलावा फैशन में भी सबसे आगे

शिल्पा शेट्टी कितनी फिटनेस फ्रीक हैं इस बात का अंदाजा तो आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ही लगा सकते हैं। शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर एक अच्छी-खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वह अक्सर योग करती हुईं और लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करती हुई नजर आती हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी की पतली कमर और उनके यूपी के ठुमके पर आज भी फैन्स दिल हार बैठते हैं। अपनी स्टाइलिंग से शिल्पा शेट्टी यंग एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न वह अपने तीखे लुक और फैशन से हर किसी का दिल लूट लेती हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : सोनाक्षी सिन्हा के साथ जहीर इकबाल ने कंफर्म किया रिलेशनशिप, सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आई लव यू’

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue