<
Categories: मनोरंजन

Kal Ka Rashifal 01 October 2025: मेष, वृषभ, मिथुन राशि वालों हो जाएं सावधान, जानें पंडित शशिशेखर द्वारा अपना कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 01 October 2025: कल से एक नए माह की शुरुआत हो रही है, नए माह का पहला दिन कुछ राशि के लोगों को कर्म, धार्मिकता और सामाजिक गतिविधियों से जोड़े रखने में मदद करेगा

Kal Ka Rashifal 01 October 2025: कल से एक नए माह की शुरुआत हो रही है, नए माह का पहला दिन कुछ राशि के लोगों को कर्म, धार्मिकता और सामाजिक गतिविधियों से जोड़े रखने में मदद करेगा. आज के दिन की ग्रहीय स्थिति की बात करें तो पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और अतिगंड योग है, चंद्रमा आज दोपहर 2:27 तक धनु राशि में रहेंगे, उसके बाद वह शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे. आज आश्विन शुक्ल नवमी तिथि है, नवरात्रि का नौवां दिन महानवमी के नाम से जाता है और यह दुर्गा पूजा और नवरात्रि का आखिरी दिन होता है. जाने सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

मेष

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सुकून भरा रहेगा. लंबे समय से चल रहे व्यस्त शेड्यूल से आपको थोड़ा आराम मिलेगा. व्यापारी वर्ग अपनी पहचान और प्रभाव बनाए रखेंगे. युवा वर्ग किसी जरूरी काम में व्यस्त रह सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. हालांकि बदलते मौसम के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें.

वृष

वृषभ- कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी आज जरूरी रहेगी. व्यापारी वर्ग को पुराने विवाद परेशान कर सकते हैं. युवा अपने प्रेम संबंधों में केवल दिल की सुनें, दूसरों की दखल रिश्ते को खराब कर सकती है. अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप दिन को अपनी पसंद के अनुसार बिता सकेंगे.

मिथुन

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. कारोबार में पिता से सलाह और सहयोग लें, यह आपके लिए उपयोगी साबित होगा. युवा वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है. संतान के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें. हृदय रोगियों को तनाव से बचकर प्रसन्न रहना चाहिए.

कर्क

कर्क- पूर्व अनुभव आपके करियर में नई नौकरी और बेहतर पद दिला सकता है. जीवनसाथी और संतान का सहयोग काम का बोझ हल्का करेगा. युवा वर्ग दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें. माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें. भोजन और स्वच्छता पर ध्यान दें, एलर्जी की आशंका है.

सिंह

सिंह- लेट-लतीफी आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है. व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ है, नई आर्थिक संभावनाएं बनेंगी. युवा अपेक्षित सफलता न मिलने पर निराश हो सकते हैं, धैर्य रखें. पार्टनर से बातचीत करें, उनकी चुप्पी का कारण जानें. खानपान में हल्के आहार को प्राथमिकता दें.

कन्या

कन्या- करियर में आगे बढ़ने के लिए नई तकनीक सीखना जरूरी है. व्यापारी वर्ग को सोच-समझकर माल का प्रबंधन करना होगा. युवा व्यर्थ की चिंता से बचें. परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें. स्वास्थ्य अनुकूल है, योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें.

तुला

तुला- नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा. व्यापारी वर्ग ग्राहकों को खुश रखें, उनका व्यवहार आपके लिए फायदेमंद होगा. युवा आत्मविश्वासी रहें. गर्भवती महिलाएं भीड़भाड़ से दूर रहें. संतुलित आहार लें ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे.

वृश्चिक

वृश्चिक- सैलरी से ज्यादा काम सीखने पर ध्यान दें. ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग सतर्क रहें. युवा अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें. बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा. यात्रा से बचें. ठंडी चीजों से परहेज करें, सर्दी-जुकाम हो सकता है.

धनु

धनु- समय की कमी के कारण आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे. व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. युवा करीबी लोगों से अपनी बातें साझा करेंगे. प्रेम विवाह पर घर में चर्चा हो सकती है. हड्डियों से संबंधित चोट लगने की संभावना है, भारी सामान उठाने से बचें.

मकर

मकर- सहकर्मियों से संबंध अच्छे बनाए रखें. विरोधियों को हल्के में न लें. युवा कम मेहनत में अधिक सफलता पा सकते हैं. बड़े भाई-बहनों से लाभ संभव है. पेट की समस्या से बचने के लिए तैलीय भोजन से परहेज करें.

कुंभ

कुंभ- महिला सहकर्मी से विवाद हो सकता है, इसे टालने का प्रयास करें. पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए. युवा नए दोस्त बना सकते हैं. घूमने-फिरने में सुरक्षा पर ध्यान दें. वजन कम करने के लिए खानपान और व्यायाम पर समान रूप से ध्यान दें.

मीन

मीन- सीनियर की नजर में हैं, इसलिए काम सावधानी से करें. व्यापारी नए अवसरों पर नजर रखें. युवा करियर में सक्रिय रहेंगे, भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. महिलाओं की मांगें पूरी होंगी. व्यस्तता के बावजूद योग और प्राणायाम को न छोड़ें.



Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST