Toxic Box Office Collection Day 3:'टॉक्सिक' ने अपने तीसरे दिन भारत में अनुमानित 26.60 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को फिल्म ने 37.65 करोड़ रुपये कमाए थे. इस लिहाज से तीसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 29.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Toxic Box Office Collection Day 3: यश और नयनतारा की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद ‘टॉक्सिक’ ने महज तीन दिनों में भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.सैकनिल्क की डे 3 रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने भारत में अब तक करीब 165.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 23.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 221.45 करोड़ रुपये हो गया है.
‘टॉक्सिक’ ने अपने तीसरे दिन भारत में अनुमानित 26.60 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को फिल्म ने 37.65 करोड़ रुपये कमाए थे. इस लिहाज से तीसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 29.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.गीता मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब भारत में 165.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ रुपये है.
‘टॉक्सिक’ ने बुधवार को शानदार ओपनिंग करते हुए भारत में करीब 101.10 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. इसके बाद गुरुवार को फिल्म ने 37.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, तीसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म की कमाई 26.60 करोड़ रुपये रही.फिल्म ने शुक्रवार को भारत में कुल 25.5 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की. तीसरे दिन इसे देशभर में 19,390 शोज में दिखाया गया.कमाई में रोजाना गिरावट के बावजूद फिल्म का तीन दिनों का कुल कलेक्शन काफी मजबूत बना हुआ है.
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
|---|---|
| Day 1 | ₹101.10 करोड़ |
| Day 2 | ₹37.65 करोड़ |
| Day 3 | ₹26.60 करोड़ |
| कुल इंडिया नेट | ₹165.35 करोड़ |
भाषा के हिसाब से देखें तो ‘टॉक्सिक’ के तीसरे दिन के कलेक्शन में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा. हिंदी वर्जन ने अनुमानित 19.15 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, कन्नड़ वर्जन ने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.तेलुगु वर्जन ने करीब 1.50 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 75 लाख रुपये और मलयालम वर्जन ने करीब 20 लाख रुपये कमाए.हिंदी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 26.75 फीसदी रही. इसके नाइट शोज में ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 39.62 फीसदी दर्ज की गई. वहीं, कन्नड़ वर्जन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 36.12 फीसदी रही और नाइट शोज में यह आंकड़ा 50.31 फीसदी तक पहुंच गया.तेलुगु वर्जन की ऑक्यूपेंसी 18.21 फीसदी और तमिल वर्जन की 20.83 फीसदी रही.
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट में करीब 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया.इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 23.75 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 221.45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सार्वजनिक और इंडस्ट्री से जुड़े स्रोतों से जुटाए गए हैं. सभी आंकड़े अनुमानित हैं, जब तक कि स्पष्ट रूप से आधिकारिक आंकड़े न दिए गए हों. स्टूडियो की ओर से अपडेट किए गए आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर इन आंकड़ों में बदलाव संभव है. यह जानकारी केवल सूचना और मनोरंजन के उद्देश्य से दी गई है.
Panipat News: हरियाणा के पानीपत से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया…
Mumbai Indians Coaching Staff IPL 2027: रॉबिन उथप्पा को मुंबई इंडियंस का नया बल्लेबाजी कोच…
Greater Noida Wes Father Son Death: यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार, 30 अक्टूबर…
Bihar News: सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक अधिकारियों के…
Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के खिलाफ हाल ही में फतवा जारी…
Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में 70 हजार दर्शकों के पहुंचने की…