Urmila Matondkar Affairs: बॉलीवुड की रंगीला गर्ल यानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर फिल्मों के अलावा अपनी निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रही हैं. एक्ट्रेस के अफेयर्स के किस्सों ने मनोरंजन की दुनिया को हिलाकर रख दिया था.
उर्मिला मातोंडकर की निजी जिंदगी
Urmila Matondkar Love Life: चकाचौंध से भरी सिनेमाई दुनिया बाहर से कुछ और दिखती हैं. लेकिन इसके अंदर कई कहानियां हैं. बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर में जबरदस्त फिल्में की हैं. इसके अलावा उनका निजी जीवन भी काफी सुर्खियों में रहा है. उनके अफेयर्स और शादी को लेकर कई बातें हैं. आज 04 फरवरी को अभिनेत्री का 52वां जन्मदिन है. इस खास अवसर पर जानिए एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.
साल 1995 राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म रंगीला रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थीं. बताया जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को राम गोपाल वर्मा से प्यार हो गया. इसके बाद एक्ट्रेस ने राम गोपाल वर्मा के साथ कई फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘दौड़’, ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘मस्त’, ‘जंगल’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘भूत’, ‘एक हसीना थी’ जैसी फिल्में शामिल हैं. राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं.
कहा जाता है कि उर्मिला मातोंडकर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के प्यार बिल्कुल दीवानी हो गई थीं. इसलिए एक्ट्रेस ने सिर्फ उन्हीं के साथ काम किया. यह एक्ट्रेस की सबसे बड़ी गलतियों में से एक मानी जाती है. इसी वजह से किसी और फिल्ममेकर ने उन्हें कास्ट नहीं किया, सिर्फ इतना ही नहीं, उर्मिला और राम गोपाल वर्मा के अफेयर की अफवाहें उनकी पत्नी रत्ना के कानों तक पहुंचीं और उनकी शादीशुदा जिंदगी में बहुत बड़ी हलचल मच गई थी. बताया जाता है कि इसी के बाद फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने पत्नी रत्ना से अपनी शादी खत्म कर ली, और उन्होंने उर्मिला मातोंडकर के साथ फिल्में बनाना बंद कर दिया. इसके बाद एक्ट्रेस को फिल्में मिलना बंद हो गईं.
बताजा जाता है कि साल 2014 में मनीष मल्होत्रा की भतीजी, रिद्धि मल्होत्रा की शादी थी, इसी कार्यक्रम में उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर की पहली मुलाकात हुई. कहा जाता है कि पहली नजर में ही मोहसिन को अभिनेत्री से प्यार हो गया. फिर दोनों में दोस्ती और धीरे-धीरे प्यार हो गया.
मोहसिन अख्तर, पेशे से एक बिजनेसमैन, एक्टर और मॉडल हैं. उन्होंने 2007 में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप की ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद, उन्होंने कई अन्य मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में काम किया. इतना ही नहीं, उन्हें 2009 में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म ‘लक बाय चांस’ में देखा गया था.
दोनों में 10 साल के एज गैप के बावजूद, उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर ने 3 मार्च, 2016 को मुंबई में अपने घर पर एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. पहले उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई, फिर मुसलमान संस्कृति के अनुसार निकाह सेरेमनी हुई.
2024 में, उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर के बीच तलाकी की अफवाहें फैली. बाद में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, ‘काफी सोचने-समझने के बाद, उर्मिला ने मोहसिन से शादी खत्म करने का फैसला किया है. उन्होंने पहले ही कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दे दी है. हालांकि अलगाव का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन तलाक आपसी सहमति से नहीं हो रहा है.’
इसके बाद उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मों से दूरी बना ली. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार गईं. इसके कुछ महीनों बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया.
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…