<
Categories: मनोरंजन

Vidyut Jamwal: ‘मोगली भी कुछ पहनता था, पर आप…’; बिना कपड़ों के पेड़ पर सरपट चढ़ते दिखे विद्युत जामवाल, वीडियो देख हैरान नेटिजंस

Vidyut Jamwal Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते दिख रहे हैं. उन्हें देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे हैं. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Vidyut Jamwal Video: अभिनेता विद्युत जामवाल अक्सर चकाचौंध भरी दुनिया से कोसों दूर जंगलों में अकेले समय बिताते दिखते हैं. उन्हें प्रकृति के नजदीक तरह-तरह की क्रियाएं करते देखा जाता है. एक्टर कहते हैं कि ये सब वो मन की शांति के लिए करते हैं. अब अभिनेता ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें उन्हें बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते देखा जा रहा है. ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

अभिनेता का ये अंदाज देखा क्या?

विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें वो बिना कपड़ों के तेज़ी से पेड़ पर चढ़ते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने निजी अंगों को बुरी नजर वाले इमोजी से छिपा रखा है. अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘कलरिपयट्टू के अभ्यासी के रूप में, मैं साल में एक बार सहज योग का अभ्यास करता हूं. सहज का अर्थ है प्राकृतिक सहजता और स्वाभाविक अवस्था में लौटना, जिससे प्रकृति और आंतरिक जागरूकता से गहरा जुड़ाव होता है.’

इस योग से एकाग्रता बढ़ती है

अभिनेता ने आगे बताते हुए कहा, ‘वैज्ञानिक रूप से, यह कई न्यूरोरिसेप्टर्स और प्रोप्रियोसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है और संतुलन और कोऑर्डिनेशन में सुधार होता है. साथ ही इससे शरीर के प्रति जागरूकता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और स्थिरता का गहरा एहसास होता है.’

नेटिजंस ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रिया

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक्ट्रेस कुब्रा सैत समेत कई सेलेब्स ने उनकी तारीफ की हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि मोगली भी कुछ कपड़े पहनता था, पर आप महान हो. वहीं एक और अन्य यूजर ने बोला, रियल इंडियन योगी.

पहले भी अभिनेता ने शेयर किए हैं ऐसे वीडियो

पिछले साल भी अभिनेता ने कुछ फोटोज और वीडियोज साझा किए थे, जिसमें वो बिना कपड़ों के किसी विरक्त संत की तरह पहाड़ों, झरनों, और जंगल के बीच समय बिता रहे थे. एक्टर बहुत ही सादा और सरल जीवन जीने पर यकीन करते हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

MI vs DC: सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी, हार्दिक पांड्या प्लेइंग XI से बाहर, क्या है पूरा मामला?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे. उनकी…

Last Updated: April 4, 2026 15:26:12 IST

सीएम योगी ने दी खुशखबरी, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बढ़ेगी सैलेरी, कब मिलेगा मानदेय?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही…

Last Updated: April 4, 2026 15:13:52 IST

जेल की दीवारें भी नहीं रोक पाईं हौसला! कैदी ने ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ में किया टॉप, मिलेगा सम्मान

वाराणसी की जिला जेल में बंद रहते हुए एक व्यक्ति ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा…

Last Updated: April 4, 2026 15:08:14 IST

पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़े CNG के दाम, कितनी चुकानी होगी कीमत; फटाफट करें नोट

Fuel Price Hike: निजी ईंधन कंपनी Torrent Gas ने CNG की कीमतों में 2.50 रुपये…

Last Updated: April 4, 2026 15:06:28 IST

Inflammation: शरीर में सूजन के संकेत क्या है? एक्यूट और क्रोनिक में फर्क समझें, उपचार के तरीके

Inflammation Acute vs Chronic: क्या शरीर में सूजन हमेशा सामान्य होती है? यह कैसे होता…

Last Updated: April 4, 2026 15:04:12 IST

CBSE पाठ्यक्रम पर सियासी घमासान, भाषा की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए शिक्षा नीति पर बड़े सवाल

CBSE Curriculum Controversy: एम.के. स्टालिन ने CBSE स्ट्रक्चर को हिंदी थोपने की रणनीति बताते हुए…

Last Updated: April 4, 2026 15:00:24 IST