<

वन प्लस नॉर्ड सीई 4, रेडमी नोट 15 प्रो और मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में से कौन सा स्मार्टफोन बेहतर, जानें कीमत से फीचर्स तक सब कुछ

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप वन प्लस नॉर्ड सीई 4, रेडमी नोट 15 प्रो और मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में से अपना मनपसंद स्मार्टफोन खरीद सकते है.

OnePlus Nord CE 4 5G vs Redmi Note 15 and Motorola Edge 60 Fusion: अगर आप कोई स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन फीचर्स वाले कुछ स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप खरीदकर अपना बना सकते हैं. इनमें वन प्लस नॉर्ड सीई 4, रेडमी नोट 15 प्रो और मोटोरोला एज 60 फ्यूजन स्मार्टफोन हैं. ये स्मार्टफोन लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं वन प्लस नॉर्ड सीई 4, रेडमी नोट 15 प्रो और मोटोरोला एज 60 फ्यूजन स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत समेत सब कुछ…

वन प्लस नॉर्ड सीई 4

वन प्लस नॉर्ड सीई 4 स्मार्टफोन एक बेहतरीन स्मार्टफोन है. इसमें 5000 mAh की दमदार बैटरी मिलती है. इसके साथ 100 वाट का चार्जर मिलता है. 8जीबी रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज खरीदा जा सकता है. इसमें 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले मिलती है. इस फोन में डिस्प्ले 120 हार्ट्ज हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है. इसके अलावा फोन में HDR10+ और 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है. इस स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 14, ऑक्सीजन ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है. इस स्मार्टफोन में क्वालकम स्नैपड्रेगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की बात करें, तो 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 जीबी का सेकेंडरी कैमरा मिला है. 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलता है.

रेडमी नोट 15 प्रो

रेडमी नोट 15 प्रो स्मार्टफोन हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया गया है. इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया था. जबकि इंटरनेशनल मॉडल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हुआ. इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया गया है. इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 7000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आया. इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है. 

इसमें AMOLED पैनल पर बना डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200nits ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है. ये रेडमी का वॉटरप्रूफ फोन है, जिसे IP66+IP68+IP69+IP69K सर्टिफिकेशन के साथ लाया गया है. ये स्मार्टफोन 8GB+128GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट्स में आएगा. 

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन स्मार्टफोन में 5500mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इसके साथ ही 68 वाट का चार्जर सपोर्ट भी मिल रहा है. इसमें 6.67 इंच की 3डी कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो  हार्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 ओपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST

Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayan advance booking  date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी…

Last Updated: October 11, 2026 19:38:26 IST

Nana Patekar post mortem report: अचानक बिगड़ी थी नाना पाटेकर की तबीयत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज

Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…

Last Updated: October 11, 2026 18:53:57 IST

इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI सरकार के अधिकार खत्म

Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…

Last Updated: October 11, 2026 18:24:50 IST

आर्मी जैसी वर्दी पहनकर लगाता था दिव्य दरबार, ‘काली सरकार’ बाबा निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, झांसी से गिरफ्तार

Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…

Last Updated: October 11, 2026 18:15:08 IST