<
Categories: मनोरंजन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड वायरल: 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे ‘गीता गोविंदम’ स्टार्स?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कार्ड के अनुसार, दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में निजी समारोह में शादी करेंगे. इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन होगा. हालांकि, अभी तक सितारों की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, अपनी शादी की खबरों को लेकर एक बार फिर चर्चा में है.  सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शादी की तारीख और रिसेप्शन की जानकारी दी गई है. 

26 फरवरी को उदयपुर में शादी की चर्चा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वेडिंग कार्ड के अनुसार, विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध सकते है.  खबरों की मानें तो यह शादी राजस्थान के उदयपुर में एक बेहद खूबसूरत और आलीशान महल (हेरिटेज पैलेस) में होगी.  यह एक निजी समारोह होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे.

हैदराबाद में होगा भव्य रिसेप्शन

शादी के बाद की रस्मों के लिए भी तारीख सामने आई है.  कार्ड के मुताबिक, 4 मार्च 2026 (बुधवार) को हैदराबाद के मशहूर होटल ताज कृष्णा में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा.  इस समारोह में फिल्मी दुनिया के सितारों के साथ-साथ राजनीति के बड़े चेहरों के शामिल होने की भी संभावना है.

वायरल कार्ड में क्या है खास संदेश?

इंटरनेट पर जो वेडिंग कार्ड लीक हुआ है, उसमें विजय देवरकोंडा की ओर से एक इमोशनल मैसेज लिखा है.  मैसेज में लिखा है, ‘ मैं अपनी जिंदगी की एक खास खबर आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं.  हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी को एक सादे और निजी समारोह में शादी करने जा रहे है.  इस मैसेज ने फैन्स की धड़कनें बढ़ा दी है.

एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट हुए विजय और रश्मिका

इन चर्चाओं के बीच, हाल ही में रश्मिका और विजय को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया.  हालांकि दोनों कैमरों के सामने अलग-अलग आए, लेकिन बाद में वे एक ही गाड़ी में बैठकर रवाना हुए.  जब पैपराजी ने रश्मिका को शादी की बधाई दी, तो उन्होंने शर्माते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता.  लेकिन उनकी मुस्कुराहट ने फैन्स को इशारा दे दिया कि कुछ तो पक रहा है.

क्या सितारों ने की आधिकारिक पुष्टि?

भले ही शादी का कार्ड और रिसेप्शन का न्योता हर तरफ वायरल है, लेकिन विजय या रश्मिका ने अब तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.  रिपोर्ट्स की मानें तो विजय ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की है, जिसे लोग शादी का न्योता देने से जोड़कर देख रहे है.  फिलहाल फैन्स को सितारों की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST