<

रवि बिश्नोई की एंट्री से बदली टीम इंडिया की चाल! क्या वाशिंग्टन सुंदर की जगह खेलेंगे T20 वर्ल्ड कप? क्रिकेट एक्सपर्ट ने बताया

Ravi Bishnoi Comeback: रवि बिश्नोई ने लगभग एक साल भारतीय टीम में वापसी की है. उन्होंने अपने कमबैक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रवि बिश्नोई वर्ल्ड कप में भी खेलते दिख सकते हैं.

Ravi Bishnoi Comeback: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को मौका दिया गया. रवि बिश्नोई को लगभग 1 साल बाद भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला. इससे पहले उन्होंने पिछले साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए आखिरी मैच खेला था. अपने कमबैक मुकाबले में रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि इस बीच सवाल उठने लगे कि क्या रवि बिश्नोई वर्ल्ड कप में भी खेलते दिखाई देंगे. दरअसल, रवि बिश्नोई को भारतीय टीम में वाशिंग्टन सुंदर की जगह टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल किया गया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान सुंदर चोटिल हो गए थे, जिससे रवि बिश्नोई को टी20 सीरीज में मौका मिला. अब बड़ा सवाल है कि क्या वाशिंग्टन सुंदर टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिट नहीं हो पाएंगे? क्या सुंदर की जगह रवि बिश्नोई वर्ल्ड कप में खेलते दिखाई देंगे? भारत के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने इसका जवाब दिया है.

बिश्नोई को क्यों मिला तीसरे टी20 में मौका?

क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि रवि बिश्नोई को तीसरे टी20 में वरुण चक्रवर्ती की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया, जबकि वरुण को रेस्ट की जरूरत नहीं है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती सिर्फ एक फॉर्मेट खेलते हैं. वरुण ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टी20 मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया, तो उन्हें तीसरे टी20 में भी मौका मिलना चाहिए था. आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि श्रेयस अय्यर को तिलक वर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया था, लेकिन फिर भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.

आकाश चोपड़ा ने कहा कि तिलक वर्मा वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे. ऐसे में श्रेयस अय्यर को खिलाने के बाद बाहर करने का कोई फायदा नहीं है. हालांकि टीम इंडिया ने वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया, जिससे पता चलता कि वाशिंग्टन सुंदर शायद टी20 वर्ल्ड कप तक फिट नहीं हो पाएंगे. इसके चलते रवि बिश्नोई को मौका दिया गया.

रवि बिश्नोई का प्रदर्शन

स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए. उन्होंने कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमन को आउट कर पवेलियन भेजा. बता दें कि रवि बिश्नोई पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के चलते उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल गई. वाशिंगटन सुंदर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी भारत के स्क्वाड का हिस्सा हैं. ऐसे में अगर वाशिंग्टन सुंदर वर्ल्ड कप से पहले फिट नहीं हो पाते हैं, तो फिर उनकी जगह रवि बिश्नोई को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी जगह मिल सकती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST