1988 की ब्लॉकबस्टर फिल्म "दयावान" ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, लेकिन विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के हॉट और कंट्रोवर्सिअल किसिंग सीन ने सबको हैरान कर दिया, क्या यह सीन सच में इतना विवादित था या सिर्फ सुर्खियों के लिए बनाया गया.
Dayavan
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो मचा देती है लेकिन कई बार-बार विवादों में घिर जाती हैं, इन्ही फिल्मो में से एक बॉलीवुडकी हिट फिल्मों में से एक है साल 1988 की सुपरहिट फिल्म “दयावान”. इस फिल्म का डायरेक्शन फिरोज खान ने किया था और इस फिल्म में विनोद खन्ना, माधुरी दीक्षित, फिरोज खान जैसे स्टार्स ने अहम रोल निभाया था. फिल्म ने न सिर्फ जबरदस्त कमाई की बल्कि लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई और लंबे समय तक चर्चा का टॉपिक बनी रही. हालांकि, इसकी सबसे बड़ी वजह इसका कंट्रोवर्सिअल किसिंग सीन था, जिसने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था.
फिल्म “दयावान” ने विनोद खन्ना के करियर को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया, इस फिल्म में उन्होंने एक्शन और क्राइम के रोल को भखूबी निभाया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया. विनोद खन्ना का यह रूप पहले से बिल्कुल अलग था और लोगों ने उन्हें इस नए अवतार में काफी तारीफे की। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और दमदार एक्टिंग ने फिल्म को सुपरहिट बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और 1988 की हिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करवाया. उस दौर में दर्शक एक्शन फिल्मों के दीवाने थे और “दयावान” उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी.
“दयावान” फिल्म के किसिंग सीन ने काफी हंगामा मचा दिया था, फिल्म में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच कई बोल्ड और इंटीमेट सीन्स फिल्माए गए थे .ऐसा कहा जाता है कि किसिंग सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे और उन्होंने माधुरी (Madhuri Dixit ) के होंठ काट दिए थे, इस घटना ने न सिर्फ मीडिया बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया. हालांकि बाद में विनोद खन्ना ने माधुरी से माफी मांगी, लेकिन यह घटना लंबे समय तक चर्चा में बनी रही। माधुरी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही थी की उन्हें इस फिल्म में इस बोल्ड सीन के बारे में पता नहीं था और अगर पता होता तो वो इसका हिस्सा नहीं बनती, उन्होंने इस फिल्म का पछतावा भी रहा.
भले ही “दयावान” विवादों से घिरी रही हो, लेकिन दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया, फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट की एक्टिंग और विनोद खन्ना का नया रूप दर्शकों को बेहद पसंद आया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया और सुपरहिट साबित हुई. यही वजह है कि आज भी “दयावान” को 80 के दशक की उन फिल्मों में गिना जाता है जिसने लोगों पर गहरा असर छोड़ा.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…