<
Categories: मनोरंजन

मोनालिसा से शादी पर भड़के फरमान के पिता- ‘मैं भी मुस्लिम-जाट हूं…’, देवर ने भी भाई से कर दी भाभी को लेकर ये मांग

महाकुंभ से वायरल होने के बाद मोनालिसा की फैन फॉलोइंग बढ़ गई और उन्हें फिल्मों में काम मिलने लगा. हाल ही में उन्होंने शादी कर ली. उनके ससुर ने शादी को लेकर नाराजगी जताई है और देवर काफी खुश हैं.

Monalisa Marriage: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा अपनी शादी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने 18 साल की उम्र में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ अपने बॉयफ्रेंड फरमान से शादी कर ली. कपल ने केरल के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. इनकी फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फरमान खान महाराष्ट्र में रहते हैं लेकिन यूपी के बागपत का रहने वाले हैं. उनके पिता ने उनकी शादी को लेकर नाराजगी जताई है. 

कपल की शादी से दोनों के परिवार खुश नहीं हैं. मोनालिसा के पिता और उनके ताऊ ने शादी को लेकर नाराजगी जताई थी. इसके बाद अब फरमान के पिता ने भी अपने बेटे से नाराजगी जताई है. दोघट थानाक्षेत्र के गांव पालड़ी में फरमान के पिता जफर और द भाई हैं. जफर अरमान की इस शादी से खुश नहीं हैं क्योंकि उन्होंने दूसरे धर्म की लड़की से शादी की है. उनका कहना है कि वे ये नहीं चाहते कि फरमान मोनालिसा को लेकर कभी गांव वापस आएं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेटे फरमान को काफी समझाया लेकिन वो नहीं माना और उसने मोनालिसा से शादी कर ली. अब हमारा उससे कोई वास्ता नहीं है और मैं नहीं चाहता कि वो कभी बागपत वापस आएं. 

भाभी को देखना चाहते हैं देवर

भले ही फरमान के पिता इस शादी से खुश नहीं हैं, लेकिन उनके दोनों भाई इस शादी से खुश हैं. उनका कहना है कि वे अपनी भाभी को देखना चाहते हैं और इसलिए चाहते हैं कि फरमान भाभी मोनालिसा को लेकर घर आए, ताकि वे भी अपनी भाभी से मिल सकें. बता दें कि फरमान के भाई अपने गांव में खेती का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि फरमान कई सालों पहले पिता की मर्जी के खिलाफ एक्टिंग के लिए मुंबई चला गया और वहां फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने लगा. वो तमिल, हिंदी और मलयाली फिल्मों में काम करते हैं.

कहां हुई थी फरमान और मोनालिसा की मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फरमान खान और मोनालिसा दोनों फिल्म के सेट पर एक दूसरे से मिले. डेढ़ साल तक फेसबुक पर दोनों की बातें होती रहीं. फरमान का कहना है कि मोनालिसा ने फरमान को प्रपोज किया. इसके बाद दोनों ने 6 महीने तक एक दूसरे को डेट किया और अब शादी करने का फैसला किया है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST